फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनाज मंडी में ट्रैक्टर-ट्रालियों से लग रहा जाम, पुलिस का सहयोग लेकर हटवाई

Sat, 26 Oct 2024 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। अनाज मंडी में धान लेकर आने वाले किसानों द्वारा धान उतारने के बाद ट्रैक्टर-ट्राली को वहीं खड़ा कर दिया जाता है। इससे मंडी में जाम की समस्या बन जाती है। इस समस्या को लेकर अनाज मंडी के आढ़तियों ने मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग से मिलकर हल करने की मांग की। इसके बाद सचिव ने एसडीएम प्रतीक हुड्डा से बातचीत करके पुलिस से सहायता मांगी है। वहीं, अनाज मंडी के आढ़तियों ने भी किसानों से रविवार को फसल लेकर नहीं आने की अपील की है।
विज्ञापन


अनाज मंडी के प्रधान मेघराज बंसल व प्रेम गर्ग ने बताया कि अनाज मंडी में ट्रैक्टर-ट्राली के खड़े होने से अनेक बार जाम लग जाता है, जिससे आमजन को परेशानी होती है। मार्केट कमेटी सचिव से मिलकर समस्या का हल करने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस की मदद से कुछ ट्रालियों को हटाया गया। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि रविवार को धान लेकर मंडी में न आएं। दीवाली के चलते 30 व 31 अक्तूबर को अनाज मंडी में छुट्टी रहेगी। मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि एसडीएम के संज्ञान में मामला लाया गया था, जिसके बाद पुलिस के सहयोग से ट्रैक्टर-ट्रालियों को हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें