फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाखल के विकास में पंख लगाएगा नारनौल-बठिंडा नेशनल हाईवे

Sun, 29 Nov 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जिसके साथ ही जाखल का नाम भी राष्ट्रीय राजमार्ग के मानचित्र पर अंकित होगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार नारनौल से बठिंडा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग (नेशनल हाईवे) नंबर 148 (बी) बनाया जाएगा।
विज्ञापन


यह मार्ग नारनौल से महेंद्रगढ़, दादरी, भिवानी, हांसी, बरवाला, टोहाना, मूनक होते हुए जाखल तक बनेगा। जिसके बाद यह आगे पंजाब राज्य के बरेटा, बुढलाड़ा, मानसा होते हुए बठिंडा में मिलेगा।

जिसके बाद जाखल भी अब देश के विकास में अपना योगदान दे पाएगा। क्षेत्र वासियों को उम्मीद है कि इसके साथ ही क्षेत्र के विकास में भी प्रगति होगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग से पहले फिलहाल योजना को लेकर लोक निर्माण विभाग की कवायद जारी है। योजना के मुताबिक सड़क मार्ग को फोरलेन बनाया जाएगा।

क्षेत्र के विकास कार्यों को लगेंगे पंख
राष्ट्रीय राजमार्ग बनने से क्षेत्र में विकास कार्यों में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। पंजाब हरियाणा सीमा पर सटा कस्बा जाखल उत्तर रेलवे का एक महत्वपूर्ण जंक्शन भी है।
विज्ञापन


पंजाब की ओर से तीन दिशाओं से घिरे कस्बा जाखल में विकास कार्य न होने का सबसे बड़ा कारण सड़क मार्ग में बढ़ोतरी न होना है।

केवल बुढलाड़ा पटियाला की ओर जाने वाली मुख्य चंडीगढ़ रोड के सहारे ही तमाम सड़क प्रणाली जुड़ी है। ऐसे में अगर क्षेत्र को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ा जाता है तो यहां पर व्यापारियों को भी सुगमता के साथ साथ आमजन को भी इसका लाभ मिलेगा।

एनएच 148 बी के नाम से जाना जाएगा
लोक निर्माण विभाग के एसडीओ राहुल कुमार ने कहा नारनौल से बठिंडा के बीच बनने वाले नेशनल हाईवे 148 बी को जाखल से गुजारा जाएगा। जिसके तहत यह मार्ग फोरलेन बनना प्रस्तावित है। इस कार्य को लेकर विभाग की कवायद शुरू हो चुकी है। जिस पर जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें