पहली पत्नी ने शिकायत देकर मारपीट करने के साथ जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं।
जिसके बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। टोहाना पुलिस ने पति गुरविंद्र पाल, ससुर गुरदेव व गुरविंद्र पाल की दूसरी पत्नी खुशविंद्र निवासी ललौदा और कृष्ण निवासी लहरियां, महोम्मद अली निवासी मूनक, व गुरमुख सिंह निवासी अयाल्की के खिलाफ धारा 498(1), 494, 506, 420, 342 व 34 के तहत मामला दर्ज किया है।
आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। गुरविंद्र पाल की पहली पत्नी सुखविंद्र ने आरोप लगाया कि उसके पति गुरविंद्र पाल ने उसे बिना बताए धर्मपरिवर्तन कर मुस्लिम बनकर लड़की से शादी कर ली।
उसने कड़ा विरोध किया तो उसके पति ने उसको अपने कमरे में बंधक बना लिया और जान से मारने की धमकी दी। इस षडयंत्र में उक्त सभी लोग शामिल हैं।
मालूम हो कि गुरविंद्र पाल ने धर्मपरिवर्तन कर मुस्लिम लड़की से शादी कर ली थी। कई सिखों ने इसका विरोध भी जताया था। गुरविन्द्रपाल ने पुलिस के सामने पेश होकर कहा था कि वह दूसरी पत्नी को साथ रखेगा लेकिन उससे संतान नहीं करेगा।
इस मामले को लेकर डीएसपी के पास कई बार पंचायत भी हुई लेकिन समझौता नहीं हुआ। अब पीड़ित महिला ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाकर कार्रवाई की मांग की है।