फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार चार कोरोना मरीजों को किया घर पर आइसोलेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव मरीजों को स्वास्थ्य विभाग ने राहत दी है। अब बिना लक्षण के मरीजों को अग्रोहा मेडिकल या फिर कोविड हेल्थ सेंटर में नहीं भेजा जाएगा। वीरवार को पहली बार स्वास्थ्य विभाग ने चार कोरोना मरीजों को घर पर ही आइसोलेट किया है। इन कोरोना मरीजों का घर पर ही उपचार होगा।
विज्ञापन

गांव नकटा के एक ही परिवार के पॉजिटिव पाए गए दंपती और उनके दो बच्चों को घर पर ही आइसोलेट किया गया है। ये लोग दिल्ली से आए थे और वीरवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें कोविड हेल्थ सेंटर में भेजने की जगह घर पर ही आइसोलेट किया है। इनकी जांच के लिए संबंधित स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है।
कोविड हेल्थ सेंटर में 23 मरीज
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान 23 मरीजों का कोविड हेल्थ सेंटर में उपचार चल रहा है। इसके अलावा 6 मरीजों का अग्रोहा मेडिकल में उपचार जारी है। चार मरीजों को घर पर आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

भट्ठा कॉलोनी के युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव
दिल्ली से प्राइवेट लैब में रिपोर्ट करवाकर पहुंचे भट्ठा कॉलोनी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की सरकारी लैब रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। युवक पहले से ही कोविड हेल्थ सेंटर में है। भट्ठा कॉलोनी निवासी युवक दिल्ली से आया था और उसने दिल्ली में ही टेस्ट करवाया था। यहां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने दोबारा सैंपल लिया था। जो कि रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
गांव नकटा में एक ही परिवार के चार लोग कोरोना पॉजिटिव थे, इन्हें घर पर ही आइसोलेट किया गया है। टीम समय-समय पर इनकी जांच करेगी। - डॉ.हनुमान, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें