रतिया में हौटल के रिकार्ड की जांच करती गुप्तचर विभाग की टीम।
रतिया। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा प्रबंधों को लेकर रतिया शहर में गुप्तचर विभाग के इंचार्ज अमरजीत सिंह, संदीप सिंह, सुरक्षा अभिकर्ता देवराज सिंह की संयुक्त टीम ने शहर में होटलों व ढाबों पर जांच अभियान चलाया।
इस दौरान टीम ने जैन समाधि, कंबोज धर्मशाला, महाराज होटल उपरोक्त सभी स्थानों पर चैकिंग की। टीम के सदस्यों ने बताया कि अभी तक की जांच में कोई संदिग्ध बात नोटिस में नहीं आई है तथा होटल में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति व अवैध तौर पर विदेशी व्यक्ति रहना नहीं पाया गया है। इस दौरान वहां पर रुकने वालों का रिकॉर्ड चेक किया गया। वहीं, होटल और धर्मशाला के संचालकों को हिदायत दी गई कि यहां रुकने वाले हर व्यक्ति की आईडी अवश्य चेक करके रजिस्टर में दर्ज करें। इसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, मतदाता पहचान पत्र या राशनकार्ड की एक कॉपी अवश्य होनी चाहिए। इसके साथ ही उसका मोबाइल नंबर भी दर्ज किया जाए। कोई संदिग्ध किस्म के व्यक्ति रुकने के लिए आए तो आने वाले की तुरंत गुप्त सूचना उन्हें दें।