फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: निजी व सरकारी अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट एक्टिव मोड में करने के निर्देश

Sun, 12 Jan 2025 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हयूम्न मेटान्यूमो वायरस यानि एचएमपीवी को लेकर स्वास्थ्य विभाग प्रशासन अलर्ट मोड़ में है। सिविल सर्जन ने जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट एक्टिव मोड़ में करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

रोना महामारी के दौरान फतेहाबाद, रतिया और टोहाना अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हुआ था। फतेहाबाद में 500 लीटर प्रति मिनट क्षमता का प्लांट चल रहा है। रतिया और टोहाना में 300 एलपीएम के प्लांट चल रहे हैं। वहीं अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलिंडरों की भी रिपोर्ट मांगी गई है। वजह ये है कि कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की काफी किल्लत हुई थी।
- नागरिक अस्पताल में शुरू हो चुका है फ्लू कॉर्नर
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में फ्लू कॉर्नर शुरू हो चुका है। यहां ओपीडी में आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग की जा रही है। इसके अलावा गंभीर लक्षण दिखने पर विशेषज्ञ की ओपीडी में रेफर किया जा रहा है।
विज्ञापन

- जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों को ऑक्सीजन प्लांट एक्टिव करने के निर्देश दिए गए हैं। फ्लू कॉर्नर भी शुरू हो चुके हैं। हालांकि घबराने की जरूरत नहीं है फ्लू को लेकर सावधानी बरतें।
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें