फतेहाबाद। लघु सचिवालय के सभागार में जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए आरटीए स
फतेहाबाद। जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों का विश्लेषण कर प्रभावी कदम उठाने की योजना बनाई गई है। यह निर्देश लघु सचिवालय में मंगलवार को जिला रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में आरटीए संजय बिश्नोई ने अधिकारियों को दिए।
बैठक में पिछली बैठकों के एजेंडों की समीक्षा करते हुए आरटीए ने सड़क पैचिंग, गड्ढों की मरम्मत, लेवलिंग और आवश्यक साइन बोर्ड लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने स्कूल बसों की नियमित जांच सुनिश्चित करने और किसी भी कमी पाए जाने पर चालान कार्रवाई करने पर भी जोर दिया।आरटीए ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन, सीट बेल्ट पहनना और रिफ्लेक्टर का उपयोग आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि जागरूकता प्रयासों के कारण हादसों में कमी आई है, लेकिन सतत प्रयासों की आवश्यकता बनी हुई है। बैठक में डीडीपीओ अनूप सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ. शरद तुली, टीएम सुरेन्द्र सिंह, सुखदेव कालापीला, ट्रैफिक एसएचओ जयसिंह और अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।