फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पटाखा गोदामों की जांच, दोनों के लाइसेंस मिले वैध

Thu, 05 Nov 2026 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पटाखा गोदामों का निरीक्षण करते हुए शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार :संवाद
विज्ञापन
रतिया। दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पटाखा गोदामों का निरीक्षण किया। शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो गोदामों की जांच की। दोनों के लाइसेंस वैध मिले। निरीक्षण के दौरान कोई अनियमितता नहीं पाई गई।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने गोदाम संचालकों को अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने गोदामों में पानी, रेत और अग्निशामक यंत्र उपलब्ध रखने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि केवल अधिकृत पटाखों की बिक्री की अनुमति होगी। अवैध या प्रतिबंधित पटाखों का भंडारण मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने बताया कि दिवाली के दौरान बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सुरक्षा अधिकारी देवराज कंबोज, चिमनलाल, बलविंदर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें