फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: खुलासा...कपड़े से ढक दिए थे कैमरे, फिर गला दबाकर की सास की हत्या

Thu, 05 Nov 2026 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद/समैण। पुलिस ने गांव पिरथला में एक नवंबर की रात एक महिला की हत्या का खुलासा करते हुए वीरवार को उसकी बहू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी किरण ने वारदात से पहले घर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को कपड़े से ढक दिया। आरोपी को अदालत में पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वारदात में घर के नौकर की भूमिका भी सामने आई है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सदर थाने से जांच अधिकारी साधुराम ने बताया कि 2 नवंबर को पिरथला निवासी हवा सिंह ने रिपोर्ट दी थी कि बीती रात उसकी पत्नी लीला देवी (55) अपने कमरे में सोई थी। सुबह देर तक नहीं उठीं तो बेटा प्रदीप मां को जगाने उनके कमरे में पहुंचा। लीला अपनी चारपाई पर बेसुध हालत में थी। उनके गले पर नीले निशान थे। अस्पताल ले जाने पर उसे मृत घोषित कर दिया। हवा सिंह ने अपनी पुत्रवधू किरण पर किसी अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर पत्नी की हत्या करने का शक जताया।

किरण के जिम्मे था सारा लेन-देन
लीला देवी का एक बेटा और एक बेटी है। घर में लेन-देन पूरा जिम्मा किरण का था। दोनों के बीच पिछले 14 साल से किसी न किसी बात पर कहासुनी होती थी। सूत्रों के अनुसार किरण ने सास को रास्ते से हटाने की साजिश में घर के नौकर को भी शामिल किया। सब्जी में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर खिलाया। किरण इसके बाद लीला देवी के सास के सोने का इंतजार करती रही। गहरी नींद आने के बाद चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। नौकर फिलहाल वह अपने घर से गायब है। पुलिस उसे शक के दायरे में लेकर तलाश कर रही है।
विज्ञापन


अपनी करनी पर पछतावा
किरण को गिरफ्तारी के बाद अपनी करनी पर पछतावा हो रहा है। पुलिस पूछताछ के दौरान वह परिवार के लोगों से माफी मांगती रही। उसने बताया कि वारदात को अंजाम देने से पहले उसने घर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को कपड़े ढक दिया ताकि पकड़ी नहीं जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें