फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुरानी जनता धर्मशाला विवाद में सुलह की पहल, दोनों पक्षों की कमेटियां गठित

Sun, 20 Sep 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। पुरानी जनता धर्मशाला में विवाद सुलझाने को लेकर आयोजित बैठक में समाजसेवी बलविंदर सिंह कैरो
विज्ञापन
भूना। पुरानी जनता धर्मशाला में दुकान के शटर पर रंग कराने पर मैनेजर और किरायेदार के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए रविवार को बैठक आयोजित की गई। बलविंदर सिंह कैरो की अध्यक्षता में हुई बैठक में दोनों पक्षों की बात सुनी और आपसी सहमति से विवाद का समाधान कराने की पहल की।
विज्ञापन

बैठक में दोनों पक्षों की चार-चार सदस्यों की कमेटियां गठित की गईं। कमेटियों की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौते पर सहमति बनी। इसके तहत दुकानदार पक्ष की ओर से माफीनामा देने तथा 31 दिसंबर तक बकाया किराया राशि का भुगतान करने पर सहमति बनी। वहीं, धर्मशाला मैनेजर की ओर से थाने में दी गई शिकायत वापस लेने पर भी दोनों पक्ष सहमत हुए।
बैठक में जनता धर्मशाला प्रधान प्रमोद धारणिया, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंगला, मंगल सेन, महावीर बागड़ी, राजबीर दहिया, अरुण सेठी, नगरपालिका वाइस चेयरमैन नरेंद्र बागड़ी, प्रवीण धारणिया, नंदलाल कंबोज, बलजीत सोनी, रोहताश गोयल, सुशील धारनिया और बजरंग शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार देर शाम दुकान के शटर पर रंग कराने को लेकर मैनेजर अमनदीप और किराएदार के बीच विवाद हो गया था। मैनेजर अमनदीप और उसकी पत्नी राधा कुमारी ने गाली-गलौज, मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए थे। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। अमनदीप ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें