कार्यशाला में विद्यार्थियों को संबोधित करते मुख्य वक्ता। स्रोत : महाविद्यालय
फतेहाबाद। केंद्र सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से ‘मेरा युवा भारत’ की तरफ से मनोहर मेमोरियल कॉलेज फतेहाबाद में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। फ्लैगशिप स्कीम आधारित दिवसीय कार्यशाला में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और जन-धन योजना आदि के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर सामाजिक संस्था जिन्दगी के अध्यक्ष हरदीप सिंह, पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर सुनील राईका, जिला युवा अधिकारी पूनम कुमारी व कॉलेज से प्रो. प्रतिभा मखीजा ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य डॉ. गुरचरण दास ने की।
कार्यशाला के दौरान समाजसेवी हरदीप सिंह ने विद्यार्थियों को जहां नशे से होने वाले दुष्प्रभावों बारे बताया वहीं उनसे समाज को नशामुक्त करने में अपना योगदान देने की अपील की। बैंक मैनेजर सुनील राइका ने केन्द्र सरकार की ओर विद्यार्थियों को लेकर लागू की गई योजनाओं बारे जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी कोहली, डॉ. विकेश सेठी, प्रो. श्रुति, प्रो. प्रीत कौर सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। इस कार्यशाला में 50 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया।
-