फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम को गोद लेने वालों का लगा तांता

Sun, 29 Jun 2014 11:28 PM IST
fatehabad
विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड से मिली डेढ़ साल की मासूम के परिजनों का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि बच्ची को गोद लेने के लिए अस्पताल में दंपतियों का तांता लगा है। अस्पताल प्रशासन अभी तक बच्ची को कोई नाम तो नहीं दे पाया है, लेकिन यहां तैनात स्टाफ उसकी देखभाल में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
विज्ञापन



सामान्य अस्पताल में इस बच्ची की देखभाल में जुटी स्टाफ नर्सोँ ने बताया कि वह सही तरह से खाना खा रही है। बीच-बीच में रो पड़ती है तो यह सुनकर चुप भी हो जाती है कि मम्मी जल्दी आएगी। बच्ची के पेट में संक्रमण है। ऐसे में उसे अभी सामान्य अस्पताल में ही रखा जाएगा। शहर के लोगों को जब बच्ची के मिलने की खबर मिली तो रविवार को कई लोग उसे देखने पहुंचे। कई दंपतियों ने तो बच्ची को गोद लेने की इच्छा भी जाहिर की।

पुलिस की ओर से इन दंपतियों को समझाया गया कि बिना कानूनी कार्रवाई इस बच्ची को गोद नहीं दिया जा सकता। पुलिस का मानना है कि बच्ची को कोई जान-बूझकर बस स्टैंड पर छोड़ा गया है। इसी कारण उसकी तलाश में कोई आगे नहीं आ रहा। बस स्टैंड चौकी के जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची के परिजनों की तलाश की जा रही है। सभी पुलिस थानों को भी सूचित कर दिया गया है। बच्ची के स्वस्थ होने पर उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया जाएगा। इसके बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन


बाल शिशु गृह में भेजा जाएगा बच्ची को
चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्या वीना भयाणा ने बताया कि बच्ची को गोद लेने के लिए कई परिवार आगे तो आ रहे है, लेकिन बिना किसी कानूनी कार्रवाई के बच्ची को किसी को गोद नहीं दिया जा सकता है। यदि बच्ची के परिजन नहीं आते हैं तो उसे पंचकूला के बाल शिशु गृह में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें