अतिक्रमण कर रहे दुकानदारो को चेतावनी देते नपा कर्मचारी।
- फोटो : Fatehabad
रतिया। एसडीएम के आदेशों के बाद बुधवार दोपहर को नगरपालिका अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और दुकानों के बाहर किए गए अतिक्रमण को हटा कर सामान जब्त किया।
नगरपालिका अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और चालान भी काटे जाएंगे। रतिया एसडीएम सुरेंद्र बेनीवाल को पिछले कई दिनों से शिकायतें मिल रही थी कि दुकानदारों व रेहड़ी चालकों द्वारा सड़क के ऊपर व अपनी दुकानों के आगे सामान रखकर अतिक्रमण किया जा रहा है, जिस कारण वाहन चालकों व अन्य आने-जाने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। एसडीएम को शिकायतें मिलने के बाद उन्होंने नगरपालिका सचिव सुरेंद्र कुमार को सख्ती से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। जिसके बाद बुधवार को एसडीएम के निर्देशों पर सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मचारी टोहाना रोड, पुराना बस स्टैंड पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया और कुछ दुकानदारों का सामान व रेहडिय़ां भी जब्त की गई तथा अनेकों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया। सफाई निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि यह दुकानदारों ने दोबारा अतिक्रमण किया था तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दुकानदारों के चालान भी किए जाएंगे।