फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया रोड पर अधूरे निर्माण ने बढ़ाई वाहन चालकों की परेशानी

Fri, 12 Sep 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया रोड पर दूसरी तरफ की सड़क उखाड़ती मशीन। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। रतिया मोड़ से चुंगी तक चल रहा सड़क निर्माण कार्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। यह मार्ग शहर के व्यस्ततम रास्तों में से एक है, जहां दिनभर भारी ट्रैफिक रहता है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की ओर से इस रोड के चौड़ीकरण और पुनर्निर्माण का कार्य शुरू किया गया था, लेकिन ठेकेदार की जल्दबाजी के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। निर्माण कार्य के तहत पहले सड़क की एक साइड का कार्य शुरू किया गया, लेकिन वह अब तक पूरा नहीं हो पाया।
इसके बावजूद ठेकेदार ने दूसरी साइड की सड़क को भी तोड़ डाला, जिससे पूरे रास्ते पर जगह-जगह मिट्टी, मलबा और गड्ढे फैल गए हैं। सड़क का निर्माण अधूरा होने के कारण वाहनों को निकलने के लिए केवल एक ही साइड उपलब्ध है, जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है। जहां सड़क बनाई गई है, वहां मिट्टी समतल नहीं की गई, जिससे हर गुजरते वाहन के साथ धूल उड़ती है।
विज्ञापन

यह धूल न केवल वाहन चालकों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण है, बल्कि आसपास के दुकानदारों और घरों तक भी पहुंच रही है। दुकानदारों और कॉलोनीवासियों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि निर्माण कार्य की गति और गुणवत्ता पर ध्यान दिया जाए। साथ ही, रास्ते पर फैली मिट्टी और मलबे को हटवाकर सड़क को कुछ हद तक दुरुस्त किया जाए, ताकि जब तक काम पूरा नहीं होता, तब तक लोगों को राहत मिल सके।

एक-एक करके बनाना चाहिए था रोड

रतिया रोड पर सड़क के निर्माण के चलते मॉडल टाउन, भाटिया कॉलोनी, कीर्ति नगर, आजाद नगर, प्रोफेसर कॉलोनी आदि कॉलोनी के लोगों को की परेशानी बढ़ी हुई है। इन कॉलाेनी में 15 हजार के करीब लोग रहते हैं। भाटिया कॉलोनी निवासी रमेश कुमार, सुरजीत सिंह, गुरमुख और माॅडल टाउन निवासी दीपक अरोड़ा, संजय जैन, रितिक गुप्ता आदि ने बताया कि दोनों तरफ की सड़क को एक साथ बनाने के बजाय एक-एक करने बनाना चाहिए था, ताकि लोगों को परेशानी न हो। अभी एक तरफ का रोड पूरा नहीं है, उससे पहले ही दूसरी तरफ का रोड भी तोड़ दिया गया।

सड़क का निर्माण कार्य जल्दी पूरा करने के उद्देश्य से काम में तेजी लाई गई है, दोनों ओर सड़क का काम चल रहा है। अगर सड़क पर डाली गई मिट्टी से दिक्कत आ रही है तो उसे हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन


- संदीप सचदेवा, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग फतेहाबाद।

रतिया रोड पर दूसरी तरफ की सड़क उखाड़ती मशीन। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें