फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ऑपरेशन आक्रमण में 39 टीमों ने 6 घंटे में 32 आरोपी पकड़े

Tue, 03 Mar 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
ऑपरेशन आक्रमण के तहत तलाशी अ​भियान चलाते हुए पुलिसकर्मी। पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत छह घंटे में 32 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस अभियान में 39 टीमों और लगभग 242 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। सुबह छह से दोपहर 12 बजे तक शहर, कस्बों, गांवों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर नाकाबंदी, तलाशी, रेड और गहन चेकिंग की गई।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने बताया कि अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर अपराधियों पर शिकंजा कसा। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत 12 प्राथमिकी दर्ज कर 12 आरोपी गिरफ्तार किए। आरोपियों से 78 बोतल शराब और 2,445 लीटर लाहन बरामद हुई। एनडीपीएस एक्ट के तहत 5 प्राथमिकी दर्ज की गई और 5 आरोपी पकड़े गए, जबकि 750 ग्राम चूरा पोस्त, 4 किलो गांजा और 21 ग्राम हेरोइन जब्त की गई।

मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन में 51 चालान (लाइन चेंजिंग सहित) और 68 अन्य ट्रैफिक चालान काटे गए। इसके अलावा अन्य महत्वपूर्ण गिरफ्तारियों में 3 मोस्ट वांटेड आरोपी, 1 ब्लाइंड मर्डर केस का आरोपी, 7 बेल जंपर, 2 चोरी के आरोपी, 1 स्नैचिंग और 1 अपहरण का आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन


-



पंजाब-राजस्थान से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों में चलाया सघन तलाशी अभियान

राजस्थान और पंजाब से सटे सीमावर्ती क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी गई। इन क्षेत्रों में आने-जाने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई। मादक पदार्थ तस्करों और अवैध हथियार रखने वालों के संभावित ठिकानों पर छापे मारे। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधियों में कानून का भय पैदा करना और आमजन में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना था। पुलिस की सक्रिय और दृढ़ कार्रवाई से जिले में शांति और विश्वास का माहौल मजबूत हुआ है।

ऑपरेशन आक्रमण के तहत तलाशी अभियान चलाते हुए पुलिसकर्मी। पुलिस विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें