फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पत्नी ने कनाडा बुलाकर पति को किया प्रताड़ित, प्राथमिकी दर्ज

Mon, 02 Mar 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। विदेश जाने और वहां बसने का सपना लयप्रीत सिंह के लिए बुरे अनुभव में बदल गया, जब उसकी पत्नी परनीत कौर और ससुराल पक्ष ने लाखों रुपये की ठगी कर उसे अधर में छोड़ दिया। वार्ड 3 निवासी लयप्रीत की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी परनीत, ससुर बेअंत सिंह, सास सुखवंत कौर, साली मनवीर कौर और साले गुरजोत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

लयप्रीत ने बताया कि उसका विवाह 14 जुलाई 2020 को पंजाब के संगरूर जिले के गांव गोविंदपुर पापड़ा निवासी परनीत कौर से हुआ। शादी के बाद दोनों ने विदेश जाने की योजना बनाई। लयप्रीत ने 2021 में अपनी पत्नी को कनाडा भेजने के लिए करीब 25 लाख रुपये खर्च किए। पत्नी ने वादा किया था कि वहां जाकर वह लयप्रीत को बुलाएगी।
जुलाई 2022 में लयप्रीत स्पाउस वीजा पर कनाडा पहुंचा। आरोप है कि वहां पहुंचते ही परनीत का व्यवहार बदल गया। वह उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगी और पति-पत्नी के संबंध रखने से इन्कार कर दिया और वर्क परमिट आगे बढ़ाने के नाम पर 25 लाख रुपये और मांगने लगी। जब लयप्रीत ने पैसे देने से मना किया, तो उसे ब्लैकमेल किया गया और तलाक के कागजात थमाए गए। परनीत और उसके पिता ने धमकी दी कि कनाडा में रहना है तो उसके भाई-बहन को विदेश भेजने का खर्च भी वह उठाए।
विज्ञापन

31 जुलाई 2025 को वर्क परमिट समाप्त होने पर लयप्रीत को भारत लौटना पड़ा। लयप्रीत का कहना है कि भारत आने के बाद जब उसने ससुराल पक्ष से बात करने की कोशिश की, तो ससुर बेअंत सिंह ने उसे जान से मारने की धमकी दी। लयप्रीत ने बताया कि अज्ञात लोग उसका पीछा कर रहे हैं और डर के कारण वह अपनी बहन के घर रहने को मजबूर है। लयप्रीत ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया कि वह अब कनाडा में किसी अन्य युवक के साथ सहमति संबंध में रहने लगी है। पुलिस ने लयप्रीत की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें