फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के 10 महाविद्यालयों में दाखिले की प्रक्रिया जारी है। विभाग ने वीरवार को पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। सूची में नाम आने वाले विद्यार्थी 30 जून तक फीस भरकर दाखिला ले पाएंगे।
राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में 89 फीसदी तो बीकॉम में 88.6 फीसदी कट ऑफ रही है। महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा में पहली सूची में 190 छात्राओं का बीए, बीएससी मेडिकल में 18, बीएससी नॉन मेडिकल में 11, बीसीए में 30 और बीकॉम में 39 छात्राओं का नाम आया है।
एमएम पीजी कॉलेज में पहली मेरिट सूची में 607 विद्यार्थियों दाखिला मिल सकेगा। यहां बीए संकाय में 367, बीए पंजाबी ऑनर्स में 11, बीबीए में 36, बीकॉम एडिड में 56, बीकॉम सेल्फ में 33, बीसीए में 64, बीएससी मेडिकल यानि लाइफ स्टाइल में 21 और बीएससी फिजिकल साइंस में 19 विद्यार्थी शामिल हैं।
-
ये रही है महिला महाविद्यालय में कट ऑफ
बीए कट ऑफ (फीसदी में)
ऑल इंडिया ओपन वर्ग 89
हरियाणा ओपन जनरल वर्ग 46.4
-
बीएससी नॉन मेडिकल (फिजिकल साइंस) कट ऑफ
ऑल इंडिया ओपन वर्ग 61.6
हरियाणा ओपन जनरल वर्ग 0
-
बीएसी मेडिकल (लाइफ साइंस) कट ऑफ
ऑल इंडिया ओपन वर्ग 82.4
हरियाणा ओपन जनरल वर्ग 63.2
-
बीसीए कट ऑफ
ऑल इंडिया ओपन वर्ग 75.8
हरियाणा ओपन जनरल वर्ग 59.6
-
बीकॉम कट ऑफ
ऑल इंडिया ओपन वर्ग 88.6
हरियाणा ओपन जनरल वर्ग 64.4
-
बीए की पहली सूची में आया 86 विद्यार्थियों का नाम
राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय में बीए संकाय में 86 विद्यार्थियों का नाम आया है। अधिकतम कट ऑफ 99.6 और न्यूनतम 48.2 फीसदी रही है। बीकॉम में अधिकतम 100.8 और न्यूनतम 49.8 फीसदी रही है। 33 विद्यार्थी पहली सूची के आधार पर दाखिला ले पाएंगे।
-
ये हैं जिले में महाविद्यालय
महाविद्यालय
संकाय
सीटें
आवेदन
डिफेंस डिग्री कॉलेज टोहाना
4
560
373
राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां
3
440
127
राजकीय महाविद्यालय भूना
3
495
741
राजकीय महाविद्यालय फतेहाबाद
2
320
357
राजकीय महाविद्यालय रतिया
3
420
118
राजकीय महाविद्यालय टोहाना
6
1030
1094
राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा 5
880
550
राजकीय महिला महाविद्यालय रतिया
2
400
270
एमएम कॉलेज फतेहाबाद
7
1385
1189
श्रीदुर्गा महिला महाविद्यालय टोहाना
6
460
250
-
आज से ले सकेंगे दाखिला
पहली मेरिट सूची के विद्यार्थी ले सकेंगे दाखिला :
27 से 30 जून
दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची
-
2 जुलाई
दूसरी मेरिट सूची जारी
-
3 जुलाई
फीस जमा
-
4 से 7 जुलाई
फिजिकल काउंसिलिंग
:
9 जुलाई
-
महाविद्यालय में दाखिले के लिए विभाग ने पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। विद्यार्थी फीस भरकर अपना दाखिला सुनिश्चित सकते हैं। इसके बाद विभाग दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा।
- डॉ. जयभगवान यादव, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय।