फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जाखल में कांग्रेस ने वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। कांग्रेस के देशव्यापी ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत शनिवार को जाखल मंडी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। अग्रवाल धर्मशाला से विरोध मार्च शुरू किया जो शहर के मुख्य बाजारों से होता हुआ सुभाष चौक पहुंचा। यहां कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी कर अपना रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में टोहाना के विधायक परमवीर सिंह, कांग्रेस की फतेहाबाद जिला प्रभारी सुधा भारद्वाज, जाखल ब्लॉक अध्यक्ष अंग्रेज सिंह, पुनीत बंसल, राजकुमार शर्मा, जतिंदर शर्मा और अश्वनी कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार है और इसकी निष्पक्षता सुनिश्चित करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं और चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इससे पात्र मतदाताओं के मताधिकार से वंचित होने का खतरा है।
विज्ञापन

विधायक परमवीर सिंह ने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान मतदाता सूचियों से नाम हटाए गए हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ियों से लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी मुद्दे को लेकर पार्टी देशभर में मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रही है।
वक्ताओं ने कहा कि जब तक चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं होती और मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा नहीं होती तब तक कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ भी नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें