फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 10.84 लाख क्विंटल धान की उठान बाकी, किसानों का तीन करोड़ रुपये भुगतान अटका

Sat, 24 Oct 2026 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक लगातार जारी है। अब तक 30 लाख 55 हजार 860 क्विंटल धान मंडियों में पहुंच चुका है जिसमें से सरकारी खरीद एजेंसियों ने 22 लाख 89 हजार 390 क्विंटल धान की खरीद की है।
विज्ञापन

इसके बावजूद उठान धीमी होने से मंडियों में धान के ढेर लगे हैं और किसानों की परेशानी बढ़ रही है। अब तक खरीदे गए धान में से 12 लाख 11 हजार 890 क्विंटल की ही उठान हो पाई है। 10 लाख 84 हजार 70 क्विंटल धान की उठान बाकी होनेे से किसानों का करीब तीन करोड़ रुपये का भुगतान बकाया है।
धान की खरीद के बाद भुगतान में देरी किसानों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। अब तक किसानों को दो करोड़ 59 लाख 55 हजार रुपये का भुगतान जारी किया गया है जबकि करीब तीन करोड़ रुपये का भुगतान बकाया बताया जा रहा है। किसान जगदीप, रोबिन, प्रदीप और आत्माराम ने बताया कि फसल बेचने के बाद समय पर भुगतान मिलना जरूरी है। इससे वे घरेलू जरूरतों और खेती से जुड़े खर्चों को पूरा कर सकते हैं। उन्होंने खरीद के साथ भुगतान प्रक्रिया में तेजी लाने की जरूरत जताई।
विज्ञापन


मंडियों में जगह की कमी से बढ़ सकती है परेशानी
खरीदे गए धान की उठान धीमी होने के कारण मंडियों में बड़ी मात्रा में फसल पड़ी है। इससे किसानों और आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार आवक होने से मंडियों में जगह की कमी भी बढ़ सकती है। यदि उठान में जल्द तेजी नहीं आई तो आने वाले दिनों में नई फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को भी अपनी उपज रखने में दिक्कत हो सकती है। किसानों को उम्मीद है कि संबंधित एजेंसियां खरीदे गए धान की उठान जल्द करवाएंगी। किसानों की मांग है कि उठान समय पर सुनिश्चित की जाए ताकि मंडियों में पर्याप्त जगह उपलब्ध रहे और फसल बेचने के बाद भुगतान के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।

:::::::::
अनाज मंडियों से सभी खरीद एजेंसियों की ओर से उठान निरंतर जारी है। किसानों को फसल भुगतान किया जा रहा है। -कुशलपाल बूरा, खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें