फतेहाबाद। उच्चतर शिक्षा विभाग ने शुक्रवार दोपहर को पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। प्रोविजनल सूची वीरवार को जारी होनी थी लेकिन उसे शुक्रवार सुबह जारी किया गया। कई महाविद्यालयों में प्रोविजनल सूची को लेकर तकनीकी दिक्कतें रही और अपलोड नहीं हो पाई। दोपहर को जारी हुई फाइनल मेरिट सूची में भूना महाविद्यालय में बीकॉम और बीए संकाय में एक बार फिर मारामारी रही है।ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में बीकॉम की कट ऑफ 95.8 फीसदी रही है जबकि भोड़िया खेड़ा के महिला महाविद्यालय की कट ऑफ लिस्ट बीकॉम की 85 फीसदी तक रही है।
पहली सूची में शामिल हुए विद्यार्थी फीस जमा करवाकर 9 जुलाई तक दाखिला ले पाएंगे। इसके बाद विभाग दूसरी मेरिट सूची जारी करेगा। जिले के 10 महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर प्रक्रिया चल रही है। वहीं उच्चतर शिक्षा विभाग 10 को दूसरी मेरिट प्रोविजनल मेरिट सूची जारी करेगा। इसके अगले दिन फाइनल सूची जारी होगी। विद्यार्थी 13 जुलाई तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले पाएंगे। 16 से फिजिकल काउंसिलिंग शुरू हो जाएगी।
भोड़िया खेड़ा के महिला महाविद्यालय की ये रही है कट ऑफ लिस्ट
श्रेणी बीए बीकॉम मेडिकल नॉन मेडिकल बीसीए
ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी 84.60 85 79.40 64.60 80.80
हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी 63.40 59.80 70 68
एससी 62 69
डीएससी 56
बीसीए 52.60 64.2
महाविद्यालय भूना की ये रही है कट ऑफ लिस्ट
श्रेणी बीए बीकॉम नॉन मेडिकल
ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी 95 95.80 80.6
हरियाणा ओपन जनरल कैटेगरी 86.60 78.8 67.4
एससी 77.60 75
डीएससी 61 61
बीसीए 64.4 64.4
ईडब्ल्यूएस 70.80 70.8
बीसीबी 79.2 79.2 -
आईटीआई में ट्रेड चुनने का आज आखिरी दिन
आईटीआई में दाखिले को लेकर दूसरा राउंड शुरू हो चुका है। विभाग ने ऑनलाइन ट्रेड चुनने का मौका दे रखा है। शनिवार को आखिरी दिन है। विभाग 9 जुलाई को सीट अलॉटमेंट कर देगा।
कोट
महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर पहली मेरिट सूची जारी हो गई है। विद्यार्थी पोर्टल पर सूची देख सकते है। सूची में जिन विद्यार्थियों के नाम है वह 9 जुलाई तक फीस जमा करवाकर दाखिला ले सकते है।
-डॉ. लखबीर कौर, प्राचार्या राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा