फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अस्पताल के सामने गलत पार्किंग से हाई-वे पर यातायात बाधित, कार्रवाई की मांग

Sun, 25 Oct 2026 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
निजि अस्पताल के बाहर गलत तरीके से खडे वाहन का वायरल वीडियो से लिया फोटो। वीडियोग्रैब।
विज्ञापन
टोहाना। हिसार रोड पर निजी अस्पताल के सामने गलत पार्किंग से राष्ट्रीय राजमार्ग-148बी पर यातायात बाधित हो रहा है। सड़क पर खड़े वाहनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने ट्रैफिक पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शहर में निजी अस्पतालों के सामने उचित पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से वाहन चालक सड़क पर ही गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। इससे दूसरे वाहन चालकों को परेशानी होती है और हादसों का खतरा बना रहता है। हिसार रोड स्थित निजी अस्पताल के सामने भी यही स्थिति सामने आई है।
सड़क पर वाहन खड़े होने से अन्य वाहनों के निकलने के लिए जगह नहीं बचती और राहगीरों को दिक्कत होती है। लोगों के अनुसार इस मार्ग पर गलत पार्किंग के कारण पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। कई बार रात के अंधेरे में वाहन डिवाइडर पर चढ़ जाते हैं।
विज्ञापन

रमेश, राजेंद्र और मनोज ने बताया कि अस्पताल के सामने अक्सर वाहन गलत तरीके से खड़े मिलते हैं। इससे लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से पार्किंग की उचित व्यवस्था करने की मांग की।
इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग से जांच करने की अपील की कि पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था के बिना अस्पताल कैसे चल रहा है। ट्रैफिक इंचार्ज अजमेर सिंह ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन को पार्किंग व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कहा जाएगा। सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें