फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जाम्भाणी हरिकथा में सुनाया गुरु जंभेश्वर महाराज की वाणी का महत्व

Sat, 31 Oct 2026 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के बिश्नोई मंदिर में कथा सुनते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। बिश्नोई मंदिर में चल रही जाम्भाणी हरिकथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने गुरु जंभेश्वर महाराज की वाणी का श्रवण किया। कथावाचक रामकुमार भादू ने उनकी शिक्षाओं और आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए श्रद्धालुओं से बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जाम्भाणी केवल धार्मिक उपदेशों का संग्रह नहीं है बल्कि यह प्रकृति संरक्षण, जीवों के प्रति दया, सदाचार और नैतिक मूल्यों के साथ जीवन जीने की प्रेरणा देती है। गुरु जंभेश्वर महाराज ने समाज को पर्यावरण की रक्षा और जीव मात्र के प्रति करुणा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं।
कथावाचक ने कहा कि मनुष्य को दैनिक जीवन में इन आदर्शों को अपनाते हुए प्रकृति की रक्षा और सभी जीवों के प्रति संवेदनशीलता रखनी चाहिए। बिश्नोई समाज में जाम्भाणी का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है।
विज्ञापन

इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को अच्छे संस्कार अपनाने, सामाजिक जिम्मेदारियां निभाने और नैतिक आचरण बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। कथा के दौरान गुरु जंभेश्वर महाराज के उपदेशों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें