किसान आंदोलन का असर फतेहाबाद में भी दिखने लगा है। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की बैठक में कल 16 फरवरी को 12 बजे से लेकर 3 बजे तक सभी टोल प्लाजे बंद करने का निर्णय लिया गया। वहीं, कहा गया कि अगला फैसला संगठन हरियाणा को जाम करने का लिया है।
फतेहाबाद में पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की आपात काल बैठक वीरवार को फतेहाबाद की जाट धर्मशाला में हुई। जिसमें मीडिया से वार्ता के दौरान पगड़ी संभाल जट्टा के जिला प्रधान मंदीप नथवान ने बताया कि भारत एक आजाद देश है। जिसमें सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। जिसके लिए वे देश की राजधानी दिल्ली में जाकर अपनी बात रख सकते है।
विज्ञापन
मगर सरकार किसानों के साथ तानाशाही करके किसानों की आवाज को दबाने का काम रही है। किसानों समर्थंन में संगठन ने निर्णय लिया है कि कल 16 फरवरी को 12 बजे से लेकर 3 बजे तक सभी टोल प्लाजे बंद करेंगें और पुलिस ने अपनी कार्रवाई नहीं रोकी तो अगला फैसला संगठन हरियाणा को जाम करने का लिया है। एसकेएम आह्वान करेगा तो हजारों ट्रैक्टरों के साथ दिल्ली कुच करेंगे। आंदोलन शांतिमय तरीके से करेंगे।