फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर की सुंदरता पर दाग लगा रहे अवैध होर्डिंग, तिरंगा लाइटों को भी नहीं बख्शा

विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर तिरंगा लाइटों पर लगे फ्लैक्स बोर्ड।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में लगाई गई तिरंगा लाइटों पर लोगों ने अवैध होर्डिंग लगाने आरंभ कर दिए हैं, जिससे रात के समय जगमगाने वाली इन लाइटों की सुंदरता पर यह होर्डिंग दाग के समान लग रहे हैं। तिरंगा लाइटों पर कोई भी अपनी अपने विज्ञापन या शुभकामनाओं के फ्लैक्स बोर्ड नहीं लगा सकता, लेकिन शहर के भट्टू रोड पर लगी तिरंगा लाइटों पर लगे होर्डिंग आम देखे जा सकते हैं। नगर परिषद भी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


फतेहाबाद शहर में नगर परिषद के द्वारा शहर की सुंदरता को बढ़ाने के लिए भूना रोड, जीटी रोड, रतिया रोड, भट्टू रोड व हंस कॉलोनी में लगे स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर तिरंगा लाइटें लगाई गई थीं। इन तिरंगा लाइटों के लगने से शहर से होकर गुजरने वाले लोगों को अलग अनुभूति होती थी, वहीं रात के समय जगमगाती यह लाइटें शहर की सुंदरता को चार चांद लगा रही थीं। अब इन लाइटों को भी लोगों ने अपने विज्ञापन व शुभकामना संदेश देने का साधन बना लिया है। नगर परिषद की ओर से शहर में फ्लैक्स व होर्डिंग लगाने के लिए जगह निर्धारित हैं और तिरंगा लाइटों पर किसी प्रकार का फ्लैक्स या होर्डिंग लगाना मना है, लेकिन फिर भी नियमों को ताक पर रखकर लोग तिरंगा लाइटों पर होर्डिंग व फ्लैक्स लगा रहे हैं।

भट्टू रोड पर लगी तिरंगा लाइटें फ्लैक्स बोर्डों से अटी
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर लगी तिरंगा लाइटें तो दोनों तरफ से फ्लैक्स बोर्डों से अटी हुई हैं। रात के समय जब तिरंगा लाइटें जलाई जाती हैं तो इन फ्लैक्सों के कारण लाइटें कम दिखाई देती हैं। वहीं फ्लैक्स बोर्ड व लाइटों की रोशनी से लोगों की आंखें भी चुंधिया जाती हैं। हंस कॉलोनी निवासी कृष्ण कुमार, भट्टू रोड निवासी अजय कुमार, विनोद कुमार ने बताया कि तिरंगा लाइटों को शहर की सुंदरता के लिए लगाया गया था, लेकिन अब इन पर भी फ्लैक्स लगाकर इनकी सुंदरता पर धब्बा लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

तिरंगा लाइटों पर किसी भी प्रकार का बोर्ड व फ्लैक्स नहीं लगाया जा सकता। अगर ऐसा है तो इन फ्लैक्स व बोर्डों को हटवाया जाएगा।
-महेश कुमार, सेनेटरी इंस्पेक्टर, नगर परिषद फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें