फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैद्य इमारतों को करूंगां सीलः एक्सईएन

विज्ञापन
विधायक दुड़ाराम की अध्यक्षता में नगर परिषद की बैठक में मौजूद नप अध्यक्ष दर्शन नागपाल, अधिकारी ए? - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
शहर में बढ़ते अवैध निर्माण को रोकने के लिए अवैध इमारतों को सील करने के नगर परिषद प्रशासन के प्रस्ताव की पार्षदों ने एक ही झटके में हवा निकाल दी है।नगर परिषद की बैठक के दौरान मूल एजेंडे से इतर नप प्रशासन के एक्सईएन अमित शर्मा ने इस प्रस्ताव को पारित करने के लिए हाउस के पटल पर रखा था। इसके अलावा भी एक्सईएन अमित शर्मा ने शहर के विकास के लिए कई एजेंडे बैठक में रखे जिनमें से कई एजेंडे पार्षदों ने सर्वसम्मति से पारित कर दिए तो कइयों पर विवाद की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

तीन साल तक गली निर्माण पर ठेकेदार की होगी जिम्मेदारी
नप बैठक के दौरान बोलते हुए एक्सईएन अमित शर्मा ने पार्षदों की समस्या का समाधान करते हुए कहा कि गली निर्माण पर अब ठेकेदार को तीन साल तक जिम्मेदारी उठानी होगी। इस दौरान गली में किसी प्रकार की कोई समस्या आने पर संबंधित ठेकेदार को ही उक्त गली की संभाल करनी होगी। ऐसा न करने वाले ठेकेदार को सीधा ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। दरअसल बैठक के दौरान पार्षदों ने ये शिकायत रखी थी कि कुछ पार्षद गली बना देते हैं लेकिन बाद में उसकी देखभाल के समय पार्षदों को चक्कर कटवाते हैं।
बराबर बैंच बांटने के प्रस्ताव पर बिफरे पार्षद
नप बैठक के दौरान उस समय भी विवाद की स्थिति हो गई जबकि एक्सईएन एवं नप अध्यक्ष ने सभी वार्डों में बराबर बैंच बांटने का ऐलान किया। श्वेता बाघला टूटेजा, नेहा मित्तल, ज्योति मेहता आदि ने कहा कि सभी वार्डों के साइज एवं जनसंख्या के अनुसार बैंच बांटे जाने चाहिए जैसे पहले स्ट्रीट लाइटें बांटी गई थी क्योंकि कुछ वार्ड बिल्कुल छोटे हैं ऐसे में उनके बराबर बैंच दिए जाने से वहां पर सरप्लस हो जाएंगे और उनके खुद के वार्ड में कमी हो जाएगी। इस पर काफी देर तक पार्षदों के बीच तूं-तूं-मैं-मैं की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन

फुटपाथ-डिवाइडर के पेंट पर खर्च होंगे 25 लाख
एक्सईएन अमित शर्मा ने मूल एजेंडे से इतर शहरभर के फुटपाथ-डिवाइडरों की मरम्मत एवं उनके पेंट का मुद्दा बैठक में रखा और बताया कि इस पर 25 लाख रुपये की लागत आएगी। इसके बाद इस पर ग्रिल लगाने का काम अलग से होगा जिसका बजट बाद में तय होगा। इस प्रस्ताव को भी पार्षदों की ओर से तुरंत मंजूरी मिल गई। इसके अलावा शहर के मुख्य एवं ज्यादा चहल-पहल वाली सड़कों पर प्लास्टिक के स्पीड-ब्रेकर बनाने के प्रस्ताव को भी पार्षदों ने हरी झंडी दिखा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें