फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर से अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या वोट कट रहे, विपक्ष का वोट बैंक खिसक रहा : बराला

Mon, 19 Oct 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा पूरे देश में मतदाता सूची का गहन सर्वेक्षण एसआईआर करवाया जा रहा है। इसका उद्देश्य मृतकों, शिफ्ट हो चुके और डबल वोटों को हटाकर सूची को शुद्ध करना है। यह प्रक्रिया देश में आठ बार पहले भी हो चुकी है।
विज्ञापन

इस प्रक्रिया में बड़ी संख्या में कट रहे वोट अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों के हैं। इनके कागजात बनाने की फैक्ट्री पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी और पहले दिल्ली में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में चलती थी जो अब बंद हो गई हैं इसलिए विपक्ष का अवैध रूप से बना वोट बैंक कट रहा है।

बराला ने कहा कि एसआईआर का विरोध कर रहे वही नेता हैं जो पहले वोटर लिस्ट के शुद्धिकरण की मांग करते थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी, अशोक गहलोत, कमलनाथ और अरविंद केजरीवाल तक सोशल मीडिया पर वोट हटाने की बात कह चुके हैं। अब जब शुद्धिकरण हो रहा है तो इन्हें तकलीफ हो रही है।
विज्ञापन


राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी चुनाव जीत नहीं पा रहे तो जनता में भ्रम फैला रहे हैं कि आम आदमी के वोट कट रहे हैं। हरियाणा के 2024 चुनाव में वोट चोरी के आरोपों को निराधार बताते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा का मतदाता राजनीतिक रूप से जागरूक है।
बराला ने कहा कि गांव की भाषा में कहा जाता है कि हारने वाली टीम धूल देने लगती है। विपक्ष अब वही कर रहा है। उन्होंने एसएफआई से जुड़ी नेत्री नेहा वोहरा का नाम लेकर कहा कि वे युवाओं को बांग्लादेश के जेन-जी आंदोलन का रास्ता दिखाने की बात कर रही है जो देश में स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें