फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शाम होते ही शौचालय पर लग रहा ताला, सफाई की भी व्यवस्था नहीं

Sun, 12 Jan 2025 07:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड के सामने बने शौचालय में रात के समय लगा ताला।
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण में शहर में शौचालयों की व्यवस्था और उनकी सफाई मुख्य भूमिका निभाते हैं, लेकिन शहर के सार्वजनिक शौचालयों और मूत्रालय के रखरखाव के लिए नगर परिषद गंभीर नहीं है। नगर परिषद का सदन भी व्यवस्था नहीं बना पा रहा है।
विज्ञापन

हालात ये हैं कि पिछले छह माह से शौचालयों की सफाई कभी रामभरोसे तो कभी अनुबंध पर कर्मचारी लगाकर करवाई जा रही है। मौजूदा हालात ये हैं कि नगर परिषद खुद सफाई करवा रहा है। पड़ताल में पता चला कि बस स्टैंड के सामने बने सार्वजनिक शौचालय पर शाम सात बजे ही ताला लगा दिया जा रहा है लेकिन अधिकारियों को इसकी जानकारी ही नहीं है।
शहर में नगर परिषद के 13 शौचालय और छह मूत्रालय हैं। नगर परिषद ने वर्ष 2023 में निजी एजेंसी को 43 लाख रुपये में इनके रखरखाव का ठेका दिया था जो कि मार्च 2024 को खत्म हो गया था। नगर परिषद ने स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) को देने की योजना बनाई लेकिन यह सफल नहीं हो सकी। सफाई के लिए 15 कर्मचारी दो माह तक अनुबंध पर लगाए गए। इनका कार्यकाल खत्म होते ही हटा दिया गया था। इसके बाद से नगर परिषद अपने स्तर पर संभाल रहा है लेकिन इसकी सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है।
विज्ञापन


नहीं बने सुलभ शौचालय :
नगर परिषद ने तीन साल पहले शहर के मुख्य शौचालयों को सुलभ बनाने का प्रस्ताव रखा था। एजेंसी के साथ अधिकारियों की बैठक भी हुई लेकिन शर्तों में उलझ कर रह गया था। इस कारण शहर के शौचालय सुलभ नहीं बन पाए।

रतिया चुंगी पर तीन साल से बंद शौचालय :
शहर के रतिया चुंगी पर तीन साल से शौचालय बंद है। नगर परिषद ने तीन साल पहले रतिया चुंगी, थाना रोड और पुराना बस स्टैंड के सामने के शौचालय को कंडम घोषित किया था। इसके बाद थाना रोड पार्क के अंदर और बस स्टैंड के सामने नए शौचालय बनकर तैयार हो गए हैं लेकिन रतिया चुंगी पर शौचालय नहीं बन सका है। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची ने सदन की बैठक में दोबारा शौचालय बनाने का प्रस्ताव रखा है।

शहर में छुट्टी के दिन भी सफाई की मांग कर चुका व्यापार मंडल :
शहर के हंस मार्केट, थाना रोड, जवाहर चौक, चार मरला कॉलोनी में छुट्टी के दिन सफाई नहीं होती है। मुख्य बाजार में कूड़ेदान तक नहीं लग सके हैं। व्यापार मंडल मुख्य बाजार में सफाई के लिए कई बार मांग उठा चुका है। व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता विनोद अरोड़ा का कहना है कि वह नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी से मिल चुके हैं। रविवार को बाजार में बाहर से लोग खरीदारी करने आते हैं लेकिन यहां लगे कूड़े के ढेर सुंदरता पर दाग लगा रहे हैं।

नगर परिषद अपने स्तर पर शौचालयों की सफाई करवा रहा है। शौचालयों को रात में बंद किया जा रहा है। ये मामला अभी संज्ञान में आया है। मुख्य शौचालयों को रात में बंद न करने के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिए जाएंगे। - कुमार सौरभ, शहर प्रभारी, स्वच्छ भारत मिशन, फतेहाबाद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

पर्चा दिखाता विनोद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें