फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न लगाने पर चालान काटा तो नप टीम के साथ उलझा दुकानदार

विज्ञापन
फतेहाबाद के थाना रोड पर बिना मास्क दुकानदारों के चालान काटती नप टीम। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जारी की गई गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए बुधवार को एसडीएम राजेश कुमार ने नगर परिषद कर्मचारियों को साथ लेकर बाजार व बैंकों का निरीक्षण किया। बाजार में बिना मास्क घूम रहे लोगों व दुकानदारों के चालान काटे गए। इस दौरान एक दुकानदार नप टीम के साथ उलझ गया। एसडीएम ने मौके पर पुलिस टीम बुला ली। लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। इसके बाद एसडीएम ने बैंकों में निरीक्षण किया, यहां सोशल डिस्टेंस का पालन न करने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन

एसडीएम राजेश कुमार सुबह नगर परिषद के सीएसआई मुकेश कुमार, लेखाकार रोहताश, एसआई महेश कुमार को साथ लेकर थाना रोड पर पहुंचे, यहां पर बिना मास्क दुकान में बैठे दुकानदारों के चालान काटे गए। जवाहर चौक के पास टीम ने जब एक दुकानदार का चालान काटा तो वह उलझ गया और गाली-गलौज शुरू कर दिया। लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। एसडीएम नप टीम को लेकर भूना मोड के सामने स्थित तीन बैंकों में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। बैंकों में अधिकारियों और कर्मचारियों ने मास्क लगाए हुए थे, लेकिन सोशल डिस्टेंस का पालन नहीं हो रहा था, इस पर एसडीएम ने बैंक अधिकारियों का कहा कि आप तो पढ़े-लिखे हो, इसलिए नियमों को अवहेलना न करें।
मास्क नहीं लगाने वालों के चालान काटने के लिए किया टीमों का गठन
वहीं, उपायुक्त प्रदीप कुमार ने मास्क नहीं लगाने वाले व्यक्तियों के चालान काटने के लिए टीमों का गठन कर दिया है। उपायुक्त ने सभी उपमंडलाधीश, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, सभी खंडों के खंड विकास अधिकारी, नगर परिषद व नगरपालिका के कार्यकारी अधिकारी और सचिव, सभी एसएचओ तथा सिविल सर्जन द्वारा नियुक्त मेडिकल ऑफिसर को निर्देश दिए हैं कि वे सार्वजनिक स्थलों पर बिना मास्क पहने व्यक्तियों पर सख्ती बरतते हुए उनके चालान करें। नियमों की पालना नहीं करने वाले अधिकारी व कर्मचारियों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालय में नो वैक्सीन, नो एंट्री के लगाए बैनर
जिले के सरकारी कार्यालयों में नो फेस मास्क व नो वैक्सीन, नो एंट्री के साइन बोर्ड व बैनर भी लगवाए जा चुके हैं। सरकारी कार्यालयों में बिना फेस मास्क के प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। सार्वजनिक स्थानों पर भी कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगाने के प्रबंध कर दिए गए हैं।
कोट
नागरिकों से अपील है कि कोरोना महामारी से स्वयं बचे और अन्य लोगों को बचाने में भी भूमिका निभाएं। कोविड-19 का नया वैरिएंट अपने पांव पसार रहा है। हमें समय रहते सावधानी, सतर्कता व जागरूकता बरतने की जरूरत है। सभी व्यक्ति घर से फेस मास्क लगाकर ही निकलें।
विज्ञापन

प्रदीप कुमार, डीसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें