फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दो दिन में बेलर न मिले तो गांव में अफसरों को नहीं घुसने देंगे

Thu, 30 Oct 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में एसडीएम कार्यालय के समक्ष नारेबाजी करते हुए किसान : संवाद
विज्ञापन
रतिया। गांव ब्राह्मणवाला के किसानों ने पराली प्रबंधन के लिए बेलर मशीनें उपलब्ध न कराए जाने को लेकर वीरवार को एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन (खेती बचाओ) के प्रदेश अध्यक्ष राजविंदर सिंह चाहल और प्रदेश प्रवक्ता राम जाट ने किया।
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर बेलर उपलब्ध नहीं कराए गए तो वे अधिकारियों को गांव में घुसने नहीं देंगे और कठोर कदम उठाने के लिए बाध्य होंगे।
किसान नेताओं राजविंदर सिंह चाहल, राम जाट, चरणजीत सिंह, दीप सिंह, काला सिंह, गुरमेल सिंह व अन्य ने बताया कि गांव ब्राह्मणवाला में धान की फसल कटाई को करीब 15 दिन हो चुके हैं। किसानों ने कई बार प्रशासन और कृषि विभाग के अधिकारियों से बेलर की मांग की, लेकिन अब तक मशीनें उपलब्ध नहीं कराई गईं। इससे किसानों को पराली निपटान में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि अगर समय पर बेलर नहीं मिले तो वे पराली को आग लगाने के लिए मजबूर हो जाएंगे। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मुद्दे पर कार्रवाई करने के लिए कोई अधिकारी गांव में आया तो किसान आक्रोशित होकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन को किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेना चाहिए ताकि पराली जलाने की नौबत ही न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें