फतेहाबाद। 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में बारिश से खलल न पड़े इसके लिए प्रशासन ने नई अनाजमंडी के शेड के नीचे की जगह रिजर्व रखी है।प्रशासन ने इसे वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर चुना है।
सिटी मजिस्ट्रेट ने गौरव गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अगर बारिश होती है तो नई अनाज मंडी में कार्यक्रम की व्यवस्था की गई है।
अगर मौसम ठीक रहा तो पुलिस लाइन में जो मंच का तैयार है वहां कार्यक्रम होगा। वीरवार को हुई बारिश के कारण पुलिस लाइन में लगाए शमियाने भीग गए।
मंत्री गंगवा करेंगे ध्वजारोहण :
उपायुक्त मनदीप कौर ने बताया कि जिलास्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री रणवीर सिंह गंगवा ध्वजारोहण करेंगे।
कार्यक्रम में परेड, पीटी, डंबल, लेजियम शो व योगा शो सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों जैसे विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इन सभी कार्यक्रमों में देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक देखने को मिलेगी। उपमंडलस्तरीय कार्यक्रम टोहाना के लघु सचिवालय प्रांगण में आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि जिला परिषद चेयरमैन सुमन खिचड़ होंगी और राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी।
ये रहेगा कार्यक्रम शेड्यूल
कार्यक्रम समय
शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित 8:45 बजे
ध्वजारोहण - 9 बजे
परेड का निरीक्षण - 9:09 बजे
मुख्य अतिथि का संदेश - 9:10 बजे से 9:30 बजे तक
मार्च पास्ट 9:30 बजे
शहीदों के परिवारों का सम्मान 9:40 बजे
सांस्कृतिक कार्यक्रम - 9:50 बजे शुरू
पुरस्कार वितरण 10:30 बजे
राष्ट्रीय गान 10:48 बजे।