फतेहाबाद में थाना रोड पर टोचन कर ले जाते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मीस्त्रोत पुलिस विभाग
फतेहाबाद। यातायात पुलिस ने शहर में व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत फतेहाबाद शहर के मुख्य बाजारों, व्यस्त चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर गलत तरीके से खड़ी गाड़ियों और गलत पार्किंग करने वालों पर कार्रवाई शुरू की है।
पुलिस को जहां भी वाहन गलत तरीके से खड़े मिले, उन्हें मौके पर ही टोचन कर पुलिस लाइन ले जाया गया। पहले दिन चार वाहनों को जब्त किया गया है। ट्रैफिक पुलिस शहर में गश्त के दौरान क्रेन साथ रखेगी। जहां भी गलत तरीके से वाहन खड़े मिले उसे टोचन करके ले जाया जाएगा।
इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजारों में जाम की स्थिति से बचाव करना, पैदल चलने वालों के लिए सुगम रास्ता उपलब्ध कराना और सड़क हादसों की आशंका को कम करना है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। गलत पार्किंग करने पर टोचन शुल्क और चालान दोनों भरने होंगे। संवाद