फतेहाबाद के लघु सचिवालय पर फिलिस्तीनी जनता के समर्थन में मानव श्रृंखला बनाते जनसंगठनों के सदस्य
फतेहाबाद। भारत सरकार स्वतंत्र विदेश नीति की पालना करने के बजाय अमेरिका परस्त नीति अपना रही है। यह साम्राज्यवाद विरोधी परंपरा के खिलाफ है। उक्त बातें मजदूर नेता रामकुमार बहबलपुरिया ने फिलिस्तीन एकजुटता के समर्थन में लघु सचिवालय के बाहर बनाई गई मानव शृंखला के दौरान प्रदर्शन को संबोधित करते हुई कही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता देवीलाल एडवोकेट ने की। मानव शृंखला में किसान सभा, खेत मजदूर यूनियन, नागरिक अधिकार मंच, ज्ञान विज्ञान समिति, जनवादी नौजवान सभा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, सर्व कर्मचारी संघ, जनवादी लेखक संघ, ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन, सीटू के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि इस्राइल जनसंहारक युद्ध ने फिलिस्तीन में मानवता और इंसानियत की धज्जियां उड़ा रहे हैं। हजारों फिलिस्तीनी बच्चे भूख-प्यास से तड़प रहे हैं। केंद्र सरकार इस्राइल को सैन्य सहयोग एवं सुरक्षा प्रदान कर रही है।
संगठनों ने मानव शृंखला बनाकर फिलिस्तीन का समर्थन और इस्राइल का विरोध किया है। प्रदर्शन में विष्णु दत्त शर्मा, देवीलाल एडवोकेट, पार्षद मोहनलाल नारंग, राजीव सेतिया, मुंशी राम, जोगेंद्र सिंह, रामदास मौजूद रहे।