फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचटेट लेवल-2 : नकल करते एक परीक्षार्थी पकड़ा

विज्ञापन
फतेहाबाद में परीक्षा केंद्र पर जांच करते डीईओ। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) रविवार को दो सत्र में हुई। सुबह के सत्र में लेवल 2 (टीजीटी) की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा में फ्लाइंग टीम ने एक परीक्षार्थी को नकल करते हुए पकड़ा है। इससे पहले वहां तैनात टीम ने सीसीटीवी में परीक्षार्थी को देख लिया था। स्कॉलर्स कांवेंट स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में एक परीक्षार्थी एडमिट कार्ड पर उत्तर लिखकर दूसरे साथी के पास फेंक रहा था, इस दौरान टीम ने पकड़ लिया। परीक्षार्थी पर यूएमसी बनाई गई है और रिपोर्ट बोर्ड में भेजी गई है।
विज्ञापन

एचटेट लेवल दो की परीक्षा में 2970 में से 2739 परीक्षार्थी पहुंचे जबकि 231 अनुपस्थित रहे। शाम के सत्र में एचटेट लेवल एक की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में 1609 में से 1478 परीक्षार्थी पहुंचे जबकि 131 अनुपस्थित रहे। दोनों सत्र की परीक्षा में 92.09 फीसदी परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे। निरीक्षण के लिए बोर्ड की तरफ से 7 उड़नदस्ते बनाए गए थे। लेवल दो की परीक्षा जिला मुख्यालय में 10 केंद्रों पर तथा लेवल एक की परीक्षा 6 सेंटरों पर आयोजित हुई।
तीन चरणों में जांच के बाद मिला प्रवेश
परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन की तरफ से सख्ती रही। केंद्र के अंदर जाने के लिए परीक्षार्थियों को तीन चरणों में जांच करवानी पड़ी, इसके बाद उन्हें एंट्री मिली। मुख्य गेट पर परीक्षार्थियों के पुलिसकर्मियों ने एडमिट कार्ड जांचे। इसके बाद मेटल डिटेक्टर से जांच की गई। इसके बाद एडमिट कार्ड के साथ फोटो हुई और फिर बाई आंख की बायोमेट्रिक की गई। वहीं कानों की बालियां और नोज पिन डालकर पहुंची महिला परीक्षार्थियों को एंट्री नहीं मिली। महिला परीक्षार्थियों को कानों की बालियां उतारने और नोज पिन खोलने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

इन परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा
चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय भोड़िया खेड़ा- 1
एमएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज- 1
मनोहर मेमोरियल पीजी कॉलेज- 2
एपेक्स पब्लिक स्कूल
महाराजा अग्रसेन पब्ल्कि स्कूल
क्रिसेंट कॉेलेज ऑफ एजुकेशन- 1
क्रिसेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन- 2
चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा- 2
स्कॉलर्स कॉवेंट स्कूल
महिलाओं ने अंदर तो परिजनों ने बाहर दी परीक्षा
एचटेट लेवल एक और दो की परीक्षा को लेकर जिला मुख्यालय में ही सेंटर बनाए गए, परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए जिले से बाहर नहीं जाना पड़ा। हालांकि छोटे बच्चों को लेकर महिला परीक्षार्थी और उनके परिजन परेशान दिखे। रतिया, टोहाना, भट्टू, जाखल क्षेत्र से महिला परीक्षार्थी पेपर देने आई हुई थी, उनके साथ बच्चे भी थे। महिला परीक्षार्थी के अंदर जाने के बाद परिजन बाहर बच्चों को संभालते हुए दिखे।
जैमर से शहरवासी दिखे परेशान
जिला मुख्यालय में एचटेट परीक्षा को लेकर 10 केंद्र बनाए गए। इन केंद्रों में जैमर लगाए गए थे, जिनकी रेंज आसपास के क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क को प्रभावित कर रही थी। जैमर के कारण के परीक्षा केंद्र के आसपास के क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क नहीं आया। इसके चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
अधिकारियों ने जांचे परीक्षा केंद्र
अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, नगराधीश अंकिता वर्मा व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने सतीश कॉलोनी स्थित एपेक्स पब्लिक स्कूल, सिरसा रोड स्थित मनोहर मेमोरियल बीएड कॉलेज, महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, रतिया रोड स्थित एमएम पीजी कॉलेज, खैराती खेड़ा रोड स्थित क्रिसेंट पब्लिक स्कूल ऑफ एजुकेशन तथा भोडिया खेड़ा स्थित चौधरी मनीराम गोदारा राजकीय महिला महाविद्यालय इत्यादि परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

फतेहाबाद में एचटेट सेंटर पर लगी महिला परीक्षार्थियों की भीड़।- फोटो : Fatehabad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें