फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 20 दिन की छुट्टी पर आए रितिक, 10 दिन बाद ही लौटे, मां बोलीं- देश की रक्षा पहले

Sat, 10 May 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में अपने मां-बाप के साथ जवान रितिक और हैरियतस्त्रोत लाइब्रेरी
विज्ञापन
कुलां। गांव गिलाखेड़ा की पवना देवी के दो बेटे हैं और दोनों ही सेना में तैनात हैं। पवना के पिता, भाई सेना में सेवाएं दे चुके हैं और भांजा फिलहाल देश सेवा में तैनात हैं।
विज्ञापन

मां पवना और पिता अश्विनी कुमार का कहना है कि उन्हें अपने बेटों पर गर्व है कि वे देश की सेवा में तैनात हैं। पंजाब रेजिमेंट में फिरोजपुर सीमा पर तैनात रितिक ठाकुर 20 दिन की छुट्टी पर घर आए थे लेकिन अचानक रिकॉल के कारण उन्हें 10 दिन बाद ही बुला लिया गया। आपातकाल की इस घड़ी में उनकी बेटे से बात भी नहीं हो पाती है। वे भगवान से रोजाना देश और बेटे की सलामती के लिए दुआ करती हैं।
उन्होंने बताया कि रितिक के बड़े भाई हैरियत की ड्यूटी पुणे में है। दोनों भाइयों की सेवा करना उनके परिवार की देशभक्ति को दर्शाता है। माता पवना देवी का कहना कि रितिक अपनी ड्यूटी को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं और देश की सुरक्षा के लिए काम कर रहे हैं। वे देश के लिए कुछ भी करने को तैयार है, उनकी सेवाएं देश के लिए अनमोल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें