फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मिशन बुनियाद के 5 केंद्रों पर दाखिले के लिए 243 विद्यार्थियों की काउंसिलिंग कल

Sat, 10 May 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयसंवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। मिशन बुनियाद के तहत नए सत्र की कक्षाएं जल्द शुरू हो सकती हैं। शिक्षा विभाग ने मिशन बुनियाद के स्तर तीन का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इसमें जिले के 243 विद्यार्थी पास हुए हैं और 79 को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।
शिक्षा विभाग सोमवार को राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल फतेहाबाद में कांउसिलिंग के जरिए विद्यार्थियों को केंद्र आवंटित करेगा। जिले में मिशन बुनियाद के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। काउंसिलिंग के दौरान विद्यार्थी मेरिट के आधार पर केंद्र का चयन कर सकेंगे।
विज्ञापन

जिले में मिशन बुनियाद के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं। इनमें राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय फतेहाबाद, रतिया, भूना, भट्टूकलां और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टोहाना शामिल हैं। खंड जाखल में कोई केंद्र नहीं बनाया गया है।
प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी कोचिंग
शिक्षा विभाग हर साल आठवीं कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थियों से आवेदन लेता है। चयनित विद्यार्थियों को कक्षा नौवीं और दसवीं में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी ऑनलाइन करवाई जाती है। शिक्षा विभाग इन विद्यार्थियों को वर्दी, टैबलेट और ट्रांसपोर्ट खर्च तक उपलब्ध करवाता है। इन सुविधाओं के मिलने के बाद बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी अच्छे से कर पाते हैं।
मिशन बुनियाद के लिए 3,117 विद्यार्थियों ने किया था आवेदन

मिशन बुनियाद के लिए जिले के 3,117 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। पहले स्तर की परीक्षा में जिले से 2,870 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनमें से 1,097 विद्यार्थी पास हुए थे। दूसरे चरण की परीक्षा 1,056 विद्यार्थियों ने दी थी। दूसरे स्तर की परीक्षा में 375 विद्यार्थी पास हुए थे। तीसरे स्तर की परीक्षा 322 विद्यार्थियों ने दी थी।
विज्ञापन

कहां, कितने विद्यार्थियों का हुआ चयन

खंड

विद्यार्थी
प्रतीक्षा सूची

फतेहाबाद
64

20

भूना

51

20

टोहाना

51

13

भट्टूकलां 34

08

रतिया

33

18

जाखल

10

00

-



मिशन बुनियाद शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके तहत जिले के पांच केंद्रों पर विद्यार्थियों को कोचिंग दी जाती है। नए सत्र में दाखिले के लिए विद्यार्थियों की परीक्षा ली गई थी। इनमें से चयनित विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के जरिए सोमवार को केंद्र आवंटित किए जाएंगे।
- मुकेश मेहता, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें