फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शहर में कैसी है सफाई, दरोगा घर-घर जाकर जनता से पूछेंगे 10 सवाल

Sat, 01 Mar 2025 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में नगर परिषद के सफाई दरोगा लोगों से ऑनलाइन सफाई को लेकर फीडबैक दिलवाते हुए
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए केंद्र की टीम किसी भी दिन आ सकती है। सर्वेक्षण में बेहतर अंक प्राप्त करने के लिए पिछले एक माह से जिला नगर आयुक्त से लेकर तमाम अधिकारी और कर्मचारी फील्ड में हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद प्रशासन ने जनता के फीडबैक को लेकर पिछड़ने के डर से सफाई दारोगा को भी फील्ड में उतार दिया है। सफाई दरोगा अपने क्षेत्र के घर-घर में जाकर जनता से फीडबैक लेंगे। इस दौरान ऑनलाइन 10 प्रश्रों के जनता से जवाब पूछे जाएंगे। जनता का फीडबैक स्वच्छता सर्वेक्षण में 300 अंक दिलवा सकते है। इसी के कारण नगर परिषद ने पांच दरोगा की ड्यूटी लगाई है।
फिलहाल स्थिति ये है कि फतेहाबाद में 331, टोहाना में 259, रतिया में चार, भूना में 12 और जाखल मंडी में पांच लोगों ने ही फीडबैक दिया है। अधिकारियों की माने तो जनता स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 सिटीजन फीडबैक एप पर फीडबैक दे सकते हैं। नगर निकाय की तरफ से क्यूआर कोड भी जारी किया गया है।
विज्ञापन

-
इन 10 सवालों के जनता देगी जवाब
- क्या कोई व्यक्ति प्रतिदिन आपके घर या दुकान से कूड़ा उठाने के लिए आता है।
- आप अपने आवासीय क्षेत्र की सफाई और नियमित झाडू लगाने के मामले में किस प्रकार रेट करेंगे।
- आप अपने क्षेत्र के आसपास कितनी बार कचरे के डंप या कचरे के ढेर देखते हैं।
- क्या आपके घर में कम से कम सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग किया जाता है।
- क्या कचरा संग्रहकर्ता कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में अलग-अलग रखकर वाहन में लोड करता है या सभी को एक साथ मिला दिया जाता है।
- आपको क्या लगता है कि स्थानीय अधिकारी सार्वजनिक स्थानों में स्वच्छता बनाए रखने में कितने प्रभावी है।
- क्या आपने कभी स्थानीय जिम्मेदार को सफाई से संबंधित किसी समस्या की रिपोर्ट की है और उसका समाधान कैसे किया गया था।
- क्या आप अपने शहर में कचरा प्रबंधन के लिए आरआरआर केंद्रों के बारे में जानते हैं।
- क्या आप जानते है कि यूएलबी में सीवरों और सेप्टिक टैंकों की सफाई के लिए केवल लाइसेंस प्राप्त ऑपरेटरों को ही काम पर रखने की अनुमति है।
- आप अपने क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालयों की सफाई और रखरखाव से कितने संतुष्ट हैं।
-
पिछलेे छह साल के स्वच्छ सर्वेक्षण का परिणाम
शहर
2023
2022 2021 2020 2019 2018
फतेहाबाद 42
13 27 30 177 191
टोहाना 84
21 60 26 329 289
भूना 174
116 178 105 399 172
रतिया 142
62 130 137 984 572
जाखल 375
303 552 000 000 000
-
नगर निकाय ने गीला-सूखा कचरे के प्रबंधन पर दिया जोर
नगर निकाय ने फिलहाल गीला-सूखा कचरे के अलग-अलग प्रबंधन पर भी जोर दे रखा है। कचरा अलग-अलग न करने पर नगर परिषद प्रशासन डोर टू डोर कचरा उठान एजेंसी को जुर्माना भी लगा चुकी है। ईओ, एसआई, सिटी टीम लीडर फील्ड में निकल रहे है।
-
20 हजार इश्तिहार बांटकर करेंगे जागरूक
नगर निकाय ने लोगों को जागरूक करने के लिए नगर परिषद प्रशासन के पास 20 हजार इश्तिहार भी भेजे हैं। अधिकारी ये इश्तिहार बांटकर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

-
शहर को स्वच्छ बनाने के लिए सभी सहयोग करें। गीला व सूखा कचरा अलग-अलग गाड़ी में डालें। स्वच्छता को लेकर ज्यादा से ज्यादा फीडबैक दें।
- संजय बिश्रोई, जिला नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें