फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एनडीसी पोर्टल के बंद होने से नहीं जमा हो सका गृहकर

Wed, 01 Apr 2026 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय में गृहकर शाखा पर लगा नोटिस संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद का एनडीसी पोर्टल बुधवार को बंद रहा। इस कारण गृहकर की भुगतान प्रक्रिया और संबंधित शिकायतों का समाधान नहीं हो सका। गृहकर शाखा में भी बंद का नोटिस चस्पा किया गया था। नगर निकाय अधिकारियों के अनुसार पोर्टल में अपडेशन कार्य के चलते इसे बुधवार को बंद रखा गया और वीरवार को भी इसके बंद रहने की संभावना है।
विज्ञापन


इस बंदी से रोजाना पोर्टल पर आने वाली करीब 25 से 30 शिकायतें भी लंबित हो गईं। खासकर प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित शिकायतों का समाधान नहीं हो सका, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 31 मार्च को वर्ष 2025-26 का गृहकर जमा करने के लिए काउंटर खुले थे। इस दौरान करीब साढ़े तीन लाख रुपये का गृहकर जमा हुआ था।

अधिकारियों के अनुसार पोर्टल शुक्रवार को नए अपडेशन के साथ फिर से शुरू हो सकता है। पिछले साल पोर्टल के शुरुआत के समय डोर टू डोर कचरा उठान के बिल को भी इसमें जोड़ा गया था। अधिकारियों ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे शुक्रवार तक इंतजार करें। पोर्टल फिर से शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-

जिले में प्रॉपर्टी की स्थिति

शहर प्रॉपर्टी

फतेहाबाद 41595

टोहाना 29330

भूना 11719

जाखल 4739

रतिया 19266

-

एनडीसी पोर्टल निदेशालय स्तर पर बंद किया गया है। यह वीरवार को भी बंद रहेगा। उम्मीद है शुक्रवार को पोर्टल शुरू हो जाएगा।

- गोविंद, सचिव, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें