फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बारिश में मकान की छत गिरी मां-बेटी मलबे में दबीं, घायल

Mon, 10 Aug 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मकान की छत गिरने से घायल रीना
विज्ञापन
टोहाना। लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार को वार्ड 19 स्थित एक स्कूल के सामने पुराने मकान की छत भरभराकर गिर गई। हादसे के समय कमरे में मौजूद मां-बेटी रीना रानी और रेशमा रानी मलबे में दब गईं।
विज्ञापन

छत गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और मिट्टी, ईंट व लकड़ी हटाकर दोनों को बाहर निकाला। हादसे में घायल रीना रानी को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। परिवार मजदूरी कर गुजर-बसर करता है। लगातार बारिश के कारण मकान की छत कमजोर हो गई थी।
सोमवार को रीना रानी और उनकी बेटी रेशमा रानी कमरे में बैठी थीं। इसी दौरान अचानक छत गिर गई और दोनों मलबे के नीचे दब गईं। बारिश के कारण अधिकांश लोग घरों में थे।
विज्ञापन

हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। छत गिरने से मकान में रखा घरेलू सामान भी मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया।
परिवार के अनुसार गेहूं, टीवी और रसोई का सामान पूरी तरह खराब हो गया। हादसे के बाद परिवार के पास रहने के लिए एक-दो कमरे ही बचे हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मदद की मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें