फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad: होटल मैनेजमेंट की छात्रा को एयरलाइंस में नौकरी दिया झांसा, आरोपी को पुलिस ने UP से किया गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 01:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

सिमरन ने अपने एसबीआई बैंक खाते से माधव राम नामक व्यक्ति के खाते में 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद दोबारा सिमरन से इंश्योरेंस के नाम पर 20550 रुपये मांगे गए जोकि उसने ट्रांसफर कर दिए।
विज्ञापन
फतेहाबाद साइबर थाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर युवती से 1 लाख 70 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुधीर गौतम उर्फ अनुज पुत्र माधव राम निवासी खालिदपुर, जिला बहराइच, यूपी के रूप में हुई है। आरोपी के पास से एक मोबाइल बरामद किया गया है।

विज्ञापन


साइबर थाना फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि  पुलिस ने 26 दिसम्बर को गुरूनानकपुरा मोहल्ला फतेहाबाद निवासी सुरेन्द्र सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार उसकी लडक़ी सिमरन के पास फोन आया कि उसका सिलेक्शन विस्तारा एयरलाइंस में हो गया है। बेटी ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया हुआ है। उसे सिक्योरिटी के तौर पर 15 हजार रुपये देने होंगे।

इसके बाद सिमरन ने अपने एसबीआई बैंक खाते से माधव राम नामक व्यक्ति के खाते में 15 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद दोबारा सिमरन से इंश्योरेंस के नाम पर 20550 रुपये मांगे गए जोकि उसने ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसे मेल आई कि उसका आधा इंश्योरेंस हुआ है, उसे 20 हजार रुपये और जमा करवाने होंगे जोकि सिमरन ने जमा करवा दिए। इसके बाद नवंबर 2024 में कैबिन अप्रूवल के नाम पर उससे 5490 रुपये मांगे तो सिमरन ने यह राशि भी भेज दी।
विज्ञापन


इसके बाद अलग-अलग बहानों से साइबर ठगों ने उसकी लडक़ी से कुल 1 लाख 70 हजार 228 रुपये हड़प लिए लेकिन नौकरी नहीं लगी। इस मामले में साइबर थाना फतेहाबाद पुलिस ने धोखाधड़ी बारे केस दर्ज किया और जांच अधिकारी एसआई सुमित ने आरोपी के बारे सुराग जुटाते हुए उसे यूपी से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें