फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कबड्डी स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंची मेजबान जाखन दादी

विज्ञापन
जाखन दादी में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रतिया। सती माई जाखन दादी की स्मृति में आयोजित 51वीं कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में जगमेल सिंह, सुखा सिंह, अमरीक सिंह और गुरचरण सिंह खोखर मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में पंजाब और हरियाणा की विभिन्न टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन 62 किलो भार वर्ग के मुकाबले खेले गए। पहले चरण में झाड़ साहब, मूसा खेड़ा, हांसी, कमाना, जाखन दादी, सेगा, राखी गढ़ी, सिधवा और बलवेड़ा की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल में जाखन दादी ने मूसा खेड़ा, हांसी ने राखी गढ़ी, बलवेड़ा ने कमाना और सिधवा ने सेगा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सती माई जाखन दादी प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलबीर सिंह खोखर ने बताया कि ओपन वर्ग की विजेता टीम को एक लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी।
विज्ञापन

उपविजेता टीम को 71 हजार रुपये, जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। प्रतियोगिता में कमेंट्री की जिम्मेदारी हरदीप ग्रोहा और हरदीप बोला ने संभाली। बूंदी मूनक और डॉगर जस्सू ने मैच रेफरी की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें