फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर केबल जली, हॉट लाइन बंद

Sun, 14 Jun 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस कारण मरीजों को टैस्ट करवाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो वार्ड में मौजूद मरीजों वर तीमारदारों के पसीने छुड़ा दिए।
विज्ञापन


सामान्य अस्पताल में पावर हाउस से सीधे हॉट लाइन आ रही है यानि कि 24 घंटे लाइट की व्यवस्था है लेकिन अस्पताल में लगा ट्रांसफार्मर बिजली के लोड को कंट्रोल नहीं कर पा रहा है।

जिस कारण पिछले एक सप्ताह से लोड़ बढ़ते ही फाल्ट आ जाता है और लाइट चली जाती है। शनिवार सुबह आठ बजे ट्रांसफार्मर की केबल उड़ गई।

जिस कारण बत्ती गुल हो गई और अस्पताल कर्मचारियों ने जनरेटर चलाया लेकिन वह भी अस्पताल के लोड को बर्दाश्त नहीं कर पाया और वार्डों में लगे कूलर बंद करने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर जनरेटर पर एक्सरे मशीन भी नहीं चल पाती जिस कारण एक्सरे रूम के बाहर मरीजों की भीड़ लगी रही और ओपीडी मरीजों को बिना करवाए ही वापस लौटना पड़ा।

12 बजे विद्युत निगम के कर्मचारी पहुंचे और उन्होंने केबल ठीक करने का काम शुरू किया जो कि डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद ठीक हो पाई। निगम कर्मचारियों ने बताया कि बिजली लोड अधिक होने के कारण ट्रांसफार्मर काम नहीं कर रहा है इसलिए बड़ा ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें