फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुंडागर्दी : आधी रात पांच घरों में पथराव, पांच युवक हिरासत में

Thu, 09 Jul 2026 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के स्वामी नगर में ​खिड़की के टूटे हुए शीशे।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के स्वामी नगर में मंगलवार रात करीब एक बजे चार से पांच घरों में युवकों ने ईंटें बरसाई। जिससे कॉलोनी में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना पर बुधवार सुबह पुलिस पहुंची और एक घर से पांच युवकों को हिरासत में लिया है। ईंटें बरसाने से घरों में घरेलू सामान को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

स्वामी नगर में जब पुलिस पहुंची तो लोगों ने कहा कि एक घर में रह रहे कुछ युवक नशा तस्करी जैसे गलत काम करते हैं, जो विरोध करता है उसे धमकी दी जाती है। स्वामी नगर निवासी संदीप ने बताया कि मंगलवार रात को घर पर सोए हुए थे। इस दौरान उनके घरों में ईंटें बरसनी शुरू हो गई।
गली से चार से पांच घरों में ईंटे बरसाई गईं। जिससे छत पर रखी पानी की टंकी, कूलर को नुकसान हुआ है। इसके अलावा किसी के घर के दरवाजे टूट गए हैं तो खिड़कियों के शीशे टूटे हैं। आरोप है कि दहशत फैलाने के लिए युवकों ने ईंटों से घरों में हमला किया है। वहीं घटना के बाद कई घरों के लोग बाहर नहीं निकले और कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने पांच युवकों को हिरासत : घटना की सूचना पर सुबह पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को गली और लोगों के घरों में काफी ईंटे बिखरी मिलीं। पुलिस टीम ने एक घर से पांच युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा का कहना है कि मामले में शिकायत आई है। शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस तरह से गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें