फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: झाड़ियों में मिला युवक का शव, नशे से मौत की आशंका, पास पड़ी मिली सीरिंज

Thu, 09 Jul 2026 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद रतिया रोड पर खाली जगह पर मिले शव को लाते पुलिसकर्मी। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के रतिया चुंगी क्षेत्र में सुनसान जगह पर झाड़ियों के पास 22 साल के युवक का बुधवार दोपहर को शव मिला है। आसपास के लोगों ने जब शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर गुरुनानकपुरा चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। युवक की पहचान कीर्तिनगर निवासी के रूप में हुई है। युवक की नशे की मौत से आशंका जाहिर की जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि पुलिस ने नशे की ओवरडोज से इंकार किया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से कोई सीरिंज लगी नहीं मिली है और न ही ऐसे कोई हालात मिले हैं। परिजन मानसिक रूप से परेशान बता रहे हैं और शराब पीने का आदी था। युवक अपने पिता के पास रह रहा था। वहीं जिस जगह पर युवक का शव मिला है, उसके आसपास सिरिंज बिखरी मिली है और गोलियों के रैपर भी मिले हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि सुनसान जगह होने के कारण युवक यहां पर आकर नशा करते हैं।
शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा का कहना है कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया है। परिजनों का कहना है कि मां के जाने के कारण युवक मानसिक रूप से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें