फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली हो चुकी है हुड्डा की दुकानदारी : नायब सैनी

Thu, 12 Sep 2024 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम का नामांकन दा​खिल करवाते मुख्यमंत्री नायब सैनी। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा की दुकानदारी खाली हो चुकी है। उनके पास सिर्फ झूठ बचा है। वही झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने में लगे हुए हैं। साल 2004 से लेकर 2014 तक हुड्डा सत्ता में रहे। केंद्र में भी उनकी सरकार रही है। मगर, उनके पास बताने के लिए कुछ नहीं है। लोगों ने अब मन बना लिया है कि तीसरी बार भाजपा की सरकार प्रदेश में बनेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बुधवार को फतेहाबाद हलके से भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम का नामांकन भरवाने के बाद भूना मोड़ पर आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने युवाओं, महिलाओं, किसानों व गरीबों का शोषण किया है। भाजपा शासनकाल में युवाओं में बिना खर्ची-बिना पर्ची सरकारी नौकरी लगने की उम्मीद जगी है। बिना रिश्वत दिए गरीब के बच्चे भी एचसीएस अधिकारी लग रहे हैं। कांग्रेस राज में युवाओं से नौकरी के नाम पर भारी भरकम पैसा वसूला जाता था। उन्होंने कहा कि दुड़ाराम गजब का आदमी है, जब तक काम नहीं करवा लेते, तब तक कुर्सी नहीं छोड़ने देते हैं।
फतेहाबाद के विकास की गति को रुकने नहीं देंगे : दुड़ाराम
भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम ने कहा कि पिछले पांच साल में फतेहाबाद में शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं। विकास की जो गति पिछले पांच साल में फतेहाबाद ने पकड़ी है, उसे हमें रुकने नहीं देना है, इसलिए सब मिलकर साथ चलेंगे।
विज्ञापन


जब भी भव्य सीएम के पास जाता है, तो दुड़ाराम पहले बैठे मिलते हैं : कुलदीप बिश्नोई
जनसभा में पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने कहा कि यह फतेहाबाद के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि उनका विधायक 24 घंटे उनके बीच में रहता है। जब भी भव्य मुख्यमंत्री से मिलने जाते हैं, तो दुड़ाराम पहले ही बैठे मिलते हैं। वह अपने हलके में विकास कार्य करवाने के लिए हर प्लेटफार्म पर पूरी लड़ाई लड़ते हैं।
-
सैनी दोबारा बनेंगे सीएम : बराला
नामांकन सभा में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि पूरा प्रदेश जानता है कि अगले चुनाव में फिर नायब सिंह सैनी को दूसरी बार मुख्यमंत्री बनाने का समय आ गया है। भाजपा सरकार ने किसानों के लिए पिछली सरकारों से कहीं अधिक काम किए हैं, आज किसान खुशहाल हैं।

पहले तीन फाइल जमा करवाई, फिर सीएम के साथ एक फाइल और दी
भाजपा प्रत्याशी दुड़ाराम ने कार्यालय में हवन करने के बाद परिवार के सदस्यों व चेयरमैन भारत भूषण मिड्ढा के साथ जाकर एसडीएम कार्यालय में सुबह ही अपना नामांकन भर दिया। नामांकन में चार फाइल जमा होती है। दुड़ाराम ने तीन फाइल सुबह जमा करवा दी, जबकि एक फाइल सीएम के साथ जाकर बाद में जमा करवाई। नामांकन जनसभा में लोग सुबह 10 बजे ही पहुंच गए थे। मगर मुख्यमंत्री दोपहर 3 बजे पहुंचे। इस मौके पर चेयरमैन वेद फुलां, जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, स्वामी सुमेधानंद, डॉ. अशोक तंवर, पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणाी, रणधीर पनिहार, सविता टूटेजा, अशोक जाखड़, भवानी सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें