फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अस्पतालों में कंसलटेंट की नियुक्ति आसान नहीं, अनुबंध नवीनीकरण पर संकट

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल फतेहाबाद।
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी अस्पतालों में अब सेवानिवृत्ति के बाद कंसलटेंट के पद पर नियुक्त होने वाले डॉक्टरों की नियुक्ति अब आसान नहीं है। कंसलटेंट के पद पर नियुक्त रही डॉ. सुनीता सोखी का अनुबंध भी नहीं बढ़ाया गया है। इसके अलावा अब नागरिक अस्पताल में तैनात कंसलटेंट डॉ. संगीता अबरोल के अनुबंध पर भी संशय बरकरार है। इनका कार्यकाल 31 अक्तूबर को पूरा हो गया है।
विज्ञापन


हालांकि इनका प्रस्ताव भेजा गया है लेकिन अभी तक मंजूरी नहीं आई है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में फिलहाल कंसलटेंट के पद पर डॉ. कुलदीप गौरी तैनात है। इनका एक साल का अनुबंध अभी पूरा नहीं हुआ है। टोहाना में भी एक कंसलटेंट नियुक्त है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चिकित्सकों के खाली पदों के चलते सेवानिवृत्ति के बाद डॉक्टरों को कंसलटेंट के पद पर नियुक्त किया जा रहा है। लेकिन अब अनुबंध न बढ़ाने के बाद संशय खड़ा हो गया है।

-

जिले में डॉक्टरों के 79 पद हैं खाली

जिले के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के 173 पद स्वीकृत हैं। यहां पर 94 डॉक्टर नियुक्त हैं जबकि 79 पद खाली हैं। नागरिक अस्पताल फतेहाबाद में 42 पद स्वीकृत है जबकि यहां पर 34 चिकित्सक नियुक्त हैं। पीएचसी और सीएचसी स्तर पर डॉक्टरों सबसे ज्यादा की कमी है।
विज्ञापन


-

कंसलटेंट का अनुबंध हर साल नवीनीकरण होता है। डॉ.सुनीता सोखी का अनुबंध नहीं बढ़ा है और डॉ. संगीता अबरोल का प्रस्ताव भेज दिया गया है। मुख्यालय से ही इसको लेकर मंजूरी दी जाती है।
विज्ञापन


- डॉ. बुधराम, कार्यकारी सीएमओ, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें