फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आयुष्मान के तहत निजी अस्पतालों में कूल्हे और घुटनों की रिप्लेसमेंट बंद, सरकारी में व्यवस्था नहीं

Mon, 27 Oct 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में ओपीडी पर्ची को लेकर लगी भीड़ संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में ऑर्थो सर्जन मौजूद है, लेकिन घुटना और कूल्हे की रिप्लेसमेंट की सुविधा अभी उपलब्ध नहीं है। इससे सीधे तौर पर वैसे हजारों मरीज प्रभावित होंगे, जिनको घुटना व कूल्हे के रिप्लेसमेंट की दरकार है।
इसका कारण स्वास्थ्य विभाग का वह फैसला है, जिसमें 11 पैकेज के 21 ऑपरेशन सरकारी अस्पतालों के लिए रिजर्व कर दिए हैं। इसमें मुख्य रूप से घुटने व कूल्हे का रिप्लेसमेंट, हर्निया सर्जरी और अन्य महत्वपूर्ण सर्जरी शामिल हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी के अनुसार, ईएनटी, ऑर्थो और जनरल सर्जरी के पैकेज अब सरकारी अस्पतालों के लिए विशेष रूप से उपलब्ध रहेंगे। जिले में कुल 23 निजी अस्पताल आयुष्मान भारत पैनल में शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग ने पैकेजों का विवरण साझा किया है। इसमें घुटने रिप्लेसमेंट के दो ऑपरेशन, कूल्हा रिप्लेसमेंट के चार प्रकार, कान के पर्दे की टिम्पेनोप्लास्टी, ओपन और लैप्रोस्कोपिक हर्निया सर्जरी, अपेंडिस के दो प्रकार के ऑपरेशन, एडीनोएक्टोमी, बवासीर के दो प्रकार, टॉन्सिल्लेक्टोमी, हाइड्रोसील के दो प्रकार और खतना शामिल हैं।
विभाग का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य गंभीर और जटिल सर्जरी के लिए सरकारी अस्पतालों की क्षमता और संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना है। इसके तहत मरीजों को बेहतर इलाज और निगरानी सुनिश्चित की जाएगी ताकि वे सही से उपचार ले सकें।
-
पहले पांच पैकेज किए जा चुके हैं रिजर्व
स्वास्थ्य विभाग ने जून माह में पांच पैकेज को सरकारी अस्पताल के लिए रिजर्व कर दिया था। इसमें मोतियाबिंद, बच्चेदानी और पित्त की थैली का ऑपरेशन शामिल था। इसके अलावा विभाग ने उल्टी और दस्त और सांस संबंधित बीमारी के उपचार को भी सरकारी अस्पताल के लिए रिजर्व किया जा चुका है।

-

विशेषज्ञ है लेकिन सुविधा नहीं
नागरिक अस्पताल में जनरल सर्जन है लेकिन अभी तक लैप्रोस्कॉपी के ऑपरेशन शुरू नहीं हुए है। इसके अलावा आर्थो सर्जन है लेकिन ऑपरेशन की सुविधा नहीं है। वजह ये है कि मशीनें नहीं है। सी ऑर्म मशीन ऑपरेशन के लिए जरूरत होती है। हालांकि ईएनटी की सुविधाएं अस्पताल में है।

-

54658 मरीज ले चुके है आयुष्मान योजना का फायदा

आयुष्मान भारत और चिरायु योजना में जिले में करीब 5 लाख 38 हजार पात्र हैं और 23 अस्पताल पैनल में शामिल हैं। सबसे ज्यादा अस्पताल टोहाना क्षेत्र में है। इनमें 54,658 पात्र आयुष्मान भारत योजना के तहत उपचार करवा चुके हैं। सरकार इनका 69 करोड़ 10 लाख रुपये भुगतान सितंबर 2018 से लेकर मार्च 2025 तक कर चुकी है।
विज्ञापन

-

जिले में ये हैं पैनल में शामिल निजी अस्पताल
- वधवा सर्जिकल अस्पताल फतेहाबाद।

- पारूल ईएनटी, स्किन एवं लेजर सेंटर टोहाना।
- राजन आई, हार्ट एवं लेजर सेंटर टोहाना।

- आई क्यू अस्पताल फतेहाबाद।
- जयपुर चिल्ड्रन अस्पताल फतेहाबाद।

- राजस्थान मेडिकल सेंटर टोहाना।
- सद्भावना अस्पताल फतेहाबाद।

- जनता आई एवं मैटरनिटी अस्पताल टोहाना।
- अरोड़ा अस्पताल टोहाना।

- मेहता आई अस्पताल टोहाना।
- लाइफ केयर अस्पताल फतेहाबाद।

- जैन चेरिटेबल अस्पताल टोहाना।
- सांई अस्पताल टोहाना

- कक्कड़ नर्सिंग होम, टोहाना।
- उम्मीद अस्पताल फतेहाबाद।

- खन्ना ईएनटी टोहाना।
- दीपांश भाटिया अस्पताल टोहाना।

- शालिनी सर्जिकल एवं मैटरनिटी अस्पताल
- गोयल नर्सिंग होम, रतिया

- सुविधा अस्पताल फतेहाबाद
- सिवाच अस्पताल फतेहाबाद
- अजय अस्पताल टोहाना

- हरिकृष्णा अस्पताल टोहाना
-

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 11 पैकेज को सरकारी अस्पतालों के लिए रिजर्व कर दिया गया है। इसको लेकर मुख्यालय की तरफ से आदेश जारी हुए है। हालांकि अभी पोर्टल पर अपडेशन होना है। इसके बाद ये सरकारी के लिए रिजर्व हो जाएंगे।

-डॉ. बुधराम, सिविल सर्जन, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें