फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: हाईटेंशन लाइन बनी जान पर खतरा, हटवाने की मांग

Tue, 17 Jun 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
बिजली निगम द्वारा रिहायशी एरिया की गली में घरों के आगे से शिफ्ट की गई हाईटेंशन बिजली लाइन।
विज्ञापन
भूना। बिजली निगम के अधिकारियों ने हाईटेंशन लाइन को खाली प्लॉटों से हटाकर रिहायशी गली में शिफ्ट कर दिया है। यह लाइन पहले भूना से बुवान गांव को सप्लाई देने वाले खाली प्लॉटों से होकर गुजरती थी। अब यह वार्ड 1 की अफसर कॉलोनी की गली में घरों के ऊपर से गुजर रही है। इससे कॉलोनीवासियों में डर का माहौल है।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि ठंड के दिनों में बच्चे छतों पर खेलते हैं। ऐसे में हादसे की आशंका बनी रहती है। कॉलोनीवासियों ने बताया कि पहले यह लाइन प्रॉपर्टी डीलरों के खाली प्लॉटों से गुजर रही थी। वहां से हटाकर गली में शिफ्ट करने से उन प्लॉटों की कीमतें बढ़ गईं। लोगों का आरोप है कि बिजली निगम के अधिकारियों ने प्रॉपर्टी डीलरों से मिलकर नाममात्र पैसा सरकारी खजाने में जमा करवाया और अवैध तरीके से लाइन को आबादी क्षेत्र में शिफ्ट करवा दिया।
इस शिफ्टिंग से प्रॉपर्टी डीलरों को तो फायदा हुआ, लेकिन कॉलोनी के लोग खतरे में आ गए। सरकार पहले ही रिहायशी इलाकों से हाईटेंशन लाइन हटाने के निर्देश दे चुकी है।
विज्ञापन

इसके बावजूद अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी की। शहरवासी अनिल कुमार, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, नरेश कुमार, बलजीत सिंह, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार आदि ने मुख्यमंत्री नायब सैनी को पत्र भेजकर शिकायत की है। उन्होंने मांग की है कि हाईटेंशन तारों को तुरंत हटवाया जाए।
-

इस लाइन के शिफ्ट किए जाने की जानकारी नहीं है। यह मामला उनके कार्यभार संभालने से पहले का हो सकता है। मौके पर जेई को भेजकर जांच करवाई जाएगी। हाईटेंशन तारों को रिहायशी एरिया से दूर किया जाएगा।
विज्ञापन


-विजय कुमार, एसडीओ, बिजली निगम भूना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें