फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में दो दिन और चलेगी लू, आंधी से गिरा पारा

Thu, 22 May 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराने बस अड्डे के सामने तेज धूप में खड़े यात्री।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में हुए मौसम परिवर्तन के बाद वीरवार को जिले के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक गर्म हवाओं के चलने की संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर लोग तापमान में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम में आए परिवर्तन को लेकर सहायक विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया अंधड़ से फसलों को किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ है। अगर मौसम के बदलाव से बारिश होती है तो इससे खरीफ की फसलों की बुवाई का काम पूरा हो सकेगा।

बारिश के बाद उगी फसलों की वृद्धि होगी। इस बार नहरबंदी होने से किसानों को बार-बार ट्यूबवेल के पानी से सिंचाई करनी पड़ रही है। ऐसे में बारिश होती है तो किसानों को सिंचाई की बचत होगी। इससे तापमान में भी गिरावट आएगी, जिससे गर्म हवाओं से प्रभावित हो रही फसलों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन


-

पिछले एक सप्ताह में जिले का तापमान



दिन-अधिकतम-न्यूनतम



वीरवार-42-27

शुक्रवार-43-28







शनिवार-44-29







रविवार- 44-28

सोमवार-45-28

मंगलवार-43- 28

बुधवार- 44-28

वीरवार- 41-28

:: जिले में अभी दो से तीन दिनों तक तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। इससे गर्म हवाएं चलेगी। लेकिन 25 मई के देर रात्रि के बाद पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से जिले में हल्की बूंदाबांदी व बारिश की संभावना बन रही है। इससे जिले के तापमान में गिरावट होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें