फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: छीनाछपटी के मामले में तीन युवक दो दिन के रिमांड पर

विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी रंजीत सिंह स्नेचिंग के आरोपियों को एसपी सिद्धांत जैन के समक्ष पेश करते हुए।
विज्ञापन
रतिया। टोहाना रोड मुंशी वाली नहर के पास बुधवार को एक व्यक्ति से 5 युवकों ने 4650 रुपये व मोबाइल फोन छीनकर ले जाने के मामले में शहर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने ढाई हजार रुपये, एक मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने क्षेत्र में अन्य वारदातों को अंजाम देने की बात भी कबूली है। वही तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी नरसिंह ने बताया कि बुधवार को गांव भड़ोलांवाली निवासी ओमप्रकाश से टोहाना रोड मुंशी वाला नहर के पास कुछ युवकों ने नकदी व मोबाइल फोन लिया था।
घटनाक्रम के तुरंत बाद थाना रतिया प्रभारी उप निरीक्षक रणजीत सिंह के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल का गठन किया गया। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, गुप्त सूचना व तकनीकी विश्लेषण के आधार पर दो घंटे के भीतर ही तीन आरोपियों को लवप्रीत उर्फ प्रीत व जरनैल सिंह निवासी गांव चिम्मो, मनप्रीत उर्फ मूला, निवासी नथवान को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि तीनों आरोपी आपराधिक गतिविधियों में पूर्व से संलिप्त हैं। तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें