फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पंजाब बॉर्डर पर ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मी की बिगड़ी तबीयत, रोहतक में हुई मौत

Thu, 22 Feb 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टोहाना। हिसार-चंडीगढ़ रोड स्थित नेशनल हाईवे 148बी पर किसान आंदोलन के दौरान ड्यूटी में तैनात एक पुलिसकर्मी की सीने में दर्द होने से जान चली गई। मृतक की पहचान रोहतक निवासी सब इंस्पेक्टर विजय कुमार के तौर पर हुई है। विजय को टोहाना के नेशनल हाईवे 148बी पर पंजाब बॉर्डर क्षेत्र में गश्त पर नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन

रोहतक के अर्बन एस्टेट निवासी 40 वर्षीय सब इंस्पेक्टर विजय कुमार नूंह में तैनात था। किसान आंदोलन के चलते उन्हें फतेहाबाद पुलिस लाइन बुलाया गया था। वह फोर्स के साथ बिश्नोई धर्मशाला में रहता था। मंगलवार की शाम विजय के सीने में दर्द हुआ तो उसने अपने परिजनों को इस बारे में सूचित किया। जिस पर परिजनों ने उसे घर वापस आने को कहा। इसके बाद सब इंस्पेक्टर विजय कुमार अपने घर रोहतक चला गया। जहां बुधवार देर रात उसने दम तोड़ दिया।

21जेएनडी30: मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। स्वयं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें